फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

नए साल पर इंडिया गेट पर लगी 3 लाख से ज्यादा की भीड़, पूरे शहर में जाम से मचा हाहाकार

Tue, 02 Jan 2018 10:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 02 Jan 2018 10:24 AM IST
विज्ञापन
huge traffic jam in delhi on first January 2018 due to more then three lakh crowed
jam in delhi - फोटो : विवेक निगम

राजधानी में साल के पहले दिन लोगों ने जमकर जश्न मनाया। दोपहर बाद लोग इंडिया गेट, कनॉट प्लेस सहित अन्य पिकनिक स्पॉट पर परिवार के साथ घूमने निकले। हालत यह हो गई कि सभी सड़कें भीड़ से लबालब थी।

huge traffic jam in delhi on first January 2018 due to more then three lakh crowed
- फोटो : विवेक निगम

आलम यह था कि जाम से गुस्साए लोगों ने जब पुलिस को फोन लगाना शुरू किया तो दिल्ली पुलिस ने सोशल मीडिया पर सोमवार शाम इंडिया गेट पर एक लाख लोग होने की पुष्टि की। बावजूद इसके युवा जश्न में डूबे रहे। वर्ष 2018 के पहले दिन मानों सारी राजधानी ही सड़क पर आ गई।

huge traffic jam in delhi on first January 2018 due to more then three lakh crowed
- फोटो : विवेक निगम

किसी ने मंदिर, मस्जिद, गुरुद्वारे और चर्च जाकर अपने और परिवार के लिए दुआएं मांगी, तो कुछ लोगों ने पिकनिक स्पॉट और घूमने के अन्य स्थानों का रुख किया। साल के पहले रोज जैसे-जैसे दिन चढ़ता गया लोगों ने मंदिर-मस्जिद व अन्य धार्मिक स्थलों का रुख किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
huge traffic jam in delhi on first January 2018 due to more then three lakh crowed
- फोटो : विवेक निगम

कनॉट प्लेस स्थित, बंगला साहेब गुरुद्वारा, रकाबगंज गुरुद्वारा, हनुमान मंदिर, कनॉट प्लेस स्थित चर्च, चांदनी चौक स्थित शीशगंज गुरुद्वारा, निजामुद्दीन दरगाह,जामा मस्जिद समेत अन्य धार्मिक स्थलों पर दिनभर लोगों की भारी भीड़ जुटी रही। इसके बाद लोगों ने लालकिला, पुराना किला, इंडिया गेट, इंद्रप्रस्थ पार्क व अन्य जगहों की ओर रुख किया। साल के पहले दिन लोगों ने खूब मस्ती की।

विज्ञापन
huge traffic jam in delhi on first January 2018 due to more then three lakh crowed
jam in delhi - फोटो : विवेक निगम

कनॉट प्लेस पर सबसे ज्यादा युवा
नए साल का जश्न भी अलग-अलग रूप में दिखाई दे रहा था। जहां लोग अपने परिवार के साथ मंदिर, मस्जिद और गुरुद्वारे पहुंच रहे थे। वहीं, युवाओं की सबसे ज्यादा भीड़ कनॉट प्लेस में देखने को मिली। यहां इनर सर्कल पर खरीदारी से ज्यादा सेंट्रल पार्क में मस्ती करने वालों की भीड़ थी। हर कोई बस अपने-अपने अंदाज में सेल्फी लेता नजर आ रहा था। भीड़ की वजह से राजीव चौक मेट्रो स्टेशन पर लोगों को काफी दिक्कतें झेलनी पड़ीं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed