फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बहादुर बेटे से मिलकर भावुक हुए मां-बाप, अभिनंदन बोले- मैं ठीक हूं, ड्यूटी पर लौटूंगा

Sat, 02 Mar 2019 01:49 PM IST
अभिषेक त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिषेक त्यागी Updated Sat, 02 Mar 2019 01:49 PM IST
विज्ञापन
photos Abhinandan returns, parents meet in hospital he say will return to duty 7 hours delay reason
abhinandan - फोटो : ani

भारतीय वायुसेना(IAF) के विंग कमांडर अभिनंद वर्तमान(Abhinandan Varthaman) पाकिस्तान की सरजमीं पर करीब 60 घंटे बिताकर लौट आए हैं। हालांकि उन्हें शुक्रवार को दोपहर तक भारत को सौंपा जाना था लेकिन इसमें सात घंटे की देरी हुई और अभिनंदन को रात 9 बजकर 20 मिनट पर सौंपा गया। आज(2 मार्च) सुबह यह खबर आई है कि उनका दिल्ली के एक अस्पताल में इलाज चल रहा है और वह अपने माता-पिता से मिले हैं। इसके साथ ही उन्होंने एक बात भी कही है। जो उनके जज्बे को दिखाता है। उनके वापसी की तस्वीरें देखते हुए पढ़ें आखिर उन्होंने आज सुबह कौन सा बयान दिया है और आखिर उन्हें सौंपे जाने में इतनी देर क्यों हुई....


photos Abhinandan returns, parents meet in hospital he say will return to duty 7 hours delay reason
abhinandan - फोटो : पीटीआई

मिग-21 से गिरने और फिर पाकिस्तान में कुछ लोगों द्वारा की गई अभिनंदन की पिटाई के बाद वह चोटिल हैं और इस वजह से उनका दिल्ली के अस्पताल में इलाज चल रहा है। वतन वापसी के बाद आज उनके माता-पिता उनसे अस्पताल में मिले। विंग कमांडर अभिनंदन का हौसला इस सारे वाकये के बाद भी कितना बुलंद है ये उनका बयान ही साफ करता है जो उन्होंने आज दिया है। टीवी रिपोर्ट्स के अनुसार उन्होंने कहा, 'मैं ठीक हूं और जल्द ही ड्यूटी पर लौटूंगा।'

photos Abhinandan returns, parents meet in hospital he say will return to duty 7 hours delay reason
abhinandan - फोटो : पीटीआई
बात अगर विंग कमांडर के देर में भारत को सौंपे जाने की करें तो इसका जवाब एक वीडियो है। दरअसल पाकिस्तानी सेना और आईएसआई के दबाव में कागजी कार्रवाई के नाम पर विंग कमांडर अभिनंदन वर्तमान की रिहाई रात तक लटकाई गई। पहले कहा गया कि उन्हें अपराह्न चार बजे बजे सौंपा जाएगा। फिर 6:30 बजे का समय दिया गया। आखिरी में पाकिस्तानी रेंजर्स भारतीय उच्चायुक्त में वायु सेना के विशेष अधिकारी ग्रुप कैप्टन जेडी कुरियन के साथ 9:21 बजे उन्हें लेकर चेकपोस्ट पहुंचे। पाकिस्तानी सेना ने खुद को पाक-साफ दिखाने के लिए अभिनंदन का वीडियो बनाया। इसमें वह कह रहे हैं कि पाक सेना ने अच्छा व्यवहार किया। हालांकि, 1 मिनट 24 सेकेंड के वीडियो में दो दर्जन से ज्यादा कट हैं। माना जा रहा है कि यह जबरन बनवाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
photos Abhinandan returns, parents meet in hospital he say will return to duty 7 hours delay reason
abhinandan - फोटो : पीटीआई

पाकिस्तान सरकार ने स्थानीय समयानुसार रात साढ़े आठ बजे अभिनंदन का वीडियो संदेश स्थानीय मीडिया में जारी किया। इस वीडियो में अभिनंदन बता रहे हैं कि उन्हें किस तरह पकड़ा गया और पाकिस्तानी सेना ने उनके साथ किस तरह व्यवहार किया। वीडियो में अभिनंदन कहते नजर आ रहे हैं कि वह ‘निशाना खोजने के लिए’ पाकिस्तानी हवाई क्षेत्र में घुसे लेकिन उनके विमान को मार गिराया गया।

विज्ञापन
photos Abhinandan returns, parents meet in hospital he say will return to duty 7 hours delay reason
abhinandan - फोटो : पीटीआई

उन्होंने कहा, ‘जब मैं निशाने की खोज में था तो आपकी (पाकिस्तानी) वायुसेना ने मेरा विमान मार गिराया। मुझे विमान से कूदना पड़ा क्योंकि विमान को बहुत नुकसान हुआ था। जैसे ही मैं बाहर कूदा और जब मेरा पैराशूट खुला, मैं नीचे आकर गिरा, मेरा पास एक पिस्तौल थी।’ अभिनंदन ने कहा, ‘वहां कई लोग थे। मेरे पास बचने का एक ही रास्ता था, मैंने अपनी पिस्तौल नीचे गिराकर भागने का प्रयास किया।’

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed