त्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के हंदवाड़ा में जारी मुठभेड़ में सीआरपीएफ के इंस्पेक्टर समेत चार जवान शहीद हो गए वहीं नौ अन्य घायल हो गए हैं। अभी भी ऑपरेशन जारी है, पूरे इलाके को सुरक्षा बलों ने घेर रखा है। इसी फायरिंग में यूपी के गाजियाबाद जिले से सटे मोदीनगर के पतला गांव निवासी विनोद कुमार पुत्र चमन सिंह भी शहीद हो गए।
2 of 10
martyr vinod kumar
- फोटो : अमर उजाला
वह 2007 में सीआरपीएफ में भर्ती हुए थे। उनके शहादत की खबर गांव में पहुंचते ही कोहराम मच गया।
3 of 10
martyr vinod kumar
- फोटो : अमर उजाला
परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पूरे परिवार को अपने बेटे की शहादत पर गर्व है लेकिन उसके जाने से वह गमजदा भी हैं।
4 of 10
martyr vinod kumar
- फोटो : अमर उजाला
गौरतलब है कि जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा के लंगेट इलाके के बाबागुंड में आतंकियों की मौजूदगी की सूचना पर 22 राष्ट्रीय राइफल्स, 92 बटालियन सीआरपीएफ तथा एसओजी ने गुरुवार की देर शाम घेराबंदी तथा तलाशी अभियान (कासो) शुरू किया। पांच घंटे की तलाशी के बाद घेरा सख्त होता देख एक मकान में छिपे आतंकियों ने सुरक्षा बलों पर फायरिंग शुरू कर दी, शुक्रवार को भी मुठभेड़ जारी रही। इस दौरान सुरक्षाबलों ने विस्फोट कर मकान उड़ा दिया। इसके बाद दूसरी ओर से फायरिंग बंद हो गई। यह सूचना आई कि दो आतंकी मारे गए हैं।
5 of 10
martyr vinod kumar
- फोटो : अमर उजाला
चूंकि रास्ता तंग होने की वजह से मुठभेड़ स्थल तक जेसीबी नहीं जा सकती थी, इस वजह से मैन्युअल ही मलबा हटाने का काम शुरू किया गया। इस बीच मलबे में से निकलकर आतंकियों ने फायरिंग शुरू कर दी। इसमें नौ जवान घायल हो गए। फायरिंग शुरू होते ही जवानों ने मोर्चा संभालकर जवाबी कार्रवाई शुरू कर दी, जिससे दोबारा मुठभेड़ शुरू हो गई।