फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पैरोल पार्टी में पुलिस ने बदमाशों संग टकराए जाम, फिर हुई दिल्ली के इतिहास में सबसे बड़ी गिरफ्तारी

Wed, 26 Jun 2019 03:05 PM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Wed, 26 Jun 2019 03:05 PM IST
विज्ञापन
parole party of gangster kapil police too partied after that delhi history biggest arrest took place
पैरोल पार्टी - फोटो : अमर उजाला

दिल्ली में हुई एक पैरोल पार्टी में कुछ ऐसी-ऐसी घटनाएं हुईं जिससे न सिर्फ पुलिस महकमा बल्कि हर वो शख्स जो इस बारे में सुन रहा है, हैरान है। इस पार्टी के कारण ही दिल्ली पुलिस ने ऐसा कारनामा किया है जो अब इतिहास बन गया। दरअसल दिल्ली के नजफगढ़ के गोयला डेयरी इलाके में सोमवार की रात कपिल सांगवान गिरोह के बदमाशों ने पार्टी की। पार्टी सरगना कपिल को पैरोल मिलने की खुशी में थी। आगे जानिए ये पार्टी इतनी चर्चा में क्यों आई... 

parole party of gangster kapil police too partied after that delhi history biggest arrest took place
गिरफ्तार आरोपी - फोटो : अमर उजाला

बताया जा रहा है कि इस पार्टी में दिल्ली पुलिस के जवान भी जाम टकराने के लिए पहुंचे थे। सूचना पर अपराध शाखा ने छापा मारा और सांगवान गिरोह के 15 बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। अपराध शाखा ने पार्टी में शामिल 29 लोगों को हिरासत में ले रखा है और उनसे पूछताछ हो रही है। मंगलवार शाम तक इन्हें गिरफ्तार नहीं किया गया था। पार्टी में कुछ महिलाएं और बदमाशों के परिजन भी थे। उन्हें मौके पर ही छोड़ दिया गया था। बताया जा रहा है कि पार्टी में दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल के दो जवान भी शामिल थे। हिरासत में लेकर पूछताछ के बाद उन्हें छोड़ दिया गया। बदमाशों के कब्जे से भारी मात्रा में असलहा और कारतूस मिले हैं। दिल्ली पुलिस के इतिहास में इतनी बड़ी संख्या में बदमाशों की एक साथ यह पहली गिरफ्तारी है।

parole party of gangster kapil police too partied after that delhi history biggest arrest took place
गिरफ्तार सभी 15 आरोपी - फोटो : अमर उजाला

अपराध शाखा के अतिरिक्त पुलिस आयुक्त डॉ. अजीत कुमार सिंगला ने बताया कि शाखा के इंस्पेक्टर पीसी खंडूरी की टीम को इस पार्टी की सूचना मिली थी। कपिल सांगवान को 20 जून को पैरोल मिली थी। वह भोंडसी जेल से में बंद था। जयपुर के एक केस में जयपुर कोर्ट में पेश होने के कारण कपिल सोमवार को जेल से बाहर आया। पुलिस की दबिश के दौरान कपिल सांगवान पार्टी में नहीं था। एसीपी मनोज पंत की देखरेख में इंस्पेक्टर पीसी खंडूरी, एसआई दाताराम, एसआई राकेश और अरिवंद की विशेष टीम ने रात करीब 11.40 बजे पार्टी में दबिश दी और हथियारों के साथ मौजूद बदमाशों को गिरफ्तार किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
parole party of gangster kapil police too partied after that delhi history biggest arrest took place
कब्जे में लिया गया हथियार - फोटो : अमर उजाला

दबिश के दौरान एएसआई जयवीर चाकू लगने से घायल हुए। पार्टी में कुल 54 लोग मौजूद थे। इनमें महिलाओं के अलावा बदमाशों के परिजन भी थे। पुलिस ने हथियारों के साथ पार्टी में शामिल 15 बदमाशों को गिरफ्तार किया। इन पर कई-कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। पार्टी में शामिल 29 लोगों से पूछताछ की जा रही है। उन्हें हिरासत में रखा गया है। बदमाशों के कब्जे से नौ पिस्टल व 65 कारतूस बरामद किए गए हैं। इनमें छह पिस्टल 7.65 बोर की स्वचालित हैं। तीन .315 बोर की तमंचे जैसी पिस्टल हैं।

विज्ञापन
parole party of gangster kapil police too partied after that delhi history biggest arrest took place
गिरफ्तार आरोपी - फोटो : अमर उजाला

ये बदमाश चढ़े पुलिस के हत्थे

नजफगढ़, दिल्ली निवासी विनीत (28), वासुदेव (23), शाहबाद मोहमदपुर निवासी सचिन  (22), राहुल (25), अभिषेक उर्फ चिंटू (23),सेक्टर-9 द्वारका निवासी सुरेंद्र कुमार (22), नजफगढ़ निवासी चिराग (22), नवीन (25), झज्जर, हरियाणा निवासी परमजीत (35), रोहित (23), वीपीओ लोवा खुर्द झज्जर हरियाणा निवासी दीपक (22), शक्ति नगर, बहादुरगढ़ हरियाणा निवासी प्रदीप सेहरावत (22), नवीन (22), मंगोलपुर कलां निवासी विक्की डागर (26) और निशांत डागर(27)। विनीत और वासुदेव पर एक्सटोर्शन व आर्म्स एक्ट, सचिन के खिलाफ चोट पहुंचाने व धमकी देने, राहुल के खिलाफ चोट पहुंचाने, सुरेंद्र कुमार के खिलाफ शांति भंग करने, चिराग के खिलाफ नाबालिग उम्र में हत्या करने, परमजीत के खिलाफ हत्या की कोशिश व आर्म्स एक्ट, प्रदीप सहरावत के खिलाफ वाहन चोरी, नवीन के खिलाफ रॉबरी, विक्की डागर के खिलाफ हत्या, हत्या की कोशिश, आर्म्स एक्ट, निशांत डागर के खिलाफ चोट पहुंचाने व धमकी देने, रोहित के खिलाफ आर्म्स एक्ट के मामले दर्ज हैं। अभिषेक, नवीन और दीपक पहली बार पकड़े गए हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed