फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Shopkeeper arrested in connection with harassment of minor in Delhi Sadar Bazar

दिल्ली में फिर हैवानियत: स्टेशनरी खरीदने निकली नाबालिग से दरिंदगी, पड़ोसी ने हाथ-पैर बांधकर किया दुष्कर्म

Mon, 21 Sep 2026 11:10 AM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: अनुज कुमार Updated Mon, 21 Sep 2026 11:10 AM IST
सार

राजधानी दिल्ली एक बार फिर शर्मसार हुई है। सदर बाजार इलाके में एक नाबालिग लड़की को बंधक बनाकर दुष्कर्म किया गया। दिल्ली पुलिस ने दुष्कर्म, पॉक्सो और बंधक बनाने का मुकदमा दर्ज करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है

विज्ञापन
Shopkeeper arrested in connection with harassment of minor in Delhi Sadar Bazar
सदर बाजार में नाबालिग से दरिंदगी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी दिल्ली एक बार फिर शर्मसार हुई है। सदर बाजार इलाके में एक नाबालिग लड़की को बंधक बनाकर उसके साथ दुष्कर्म किया गया। फिलहाल, दिल्ली पुलिस ने दुष्कर्म, पॉक्सो और बंधक बनाने का मुकदमा दर्ज करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


सदर बाजार में नाबालिग लड़की से हैवानियत
सदर बाजार की घटना 16 सितंबर की रात को हुई। दिल्ली पुलिस को नाबालिग लड़की के यौन उत्पीड़न की पीसीआर कॉल मिली थी। सदर बाजार थाने की टीम और संबंधित एसीपी तुरंत मौके पर पहुंचे। जांच में पता चला कि रात करीब 11 बजे पीड़िता स्टेशनरी खरीदने निकली थी। पड़ोस की दुकान में मौजूद 56 वर्षीय मकसूद ने उसे बहला-फुसलाकर दुकान के अंदर बुलाया।
विज्ञापन


उसने नाबालिग के हाथ-पैर बांधकर यौन उत्पीड़न किया। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए दुष्कर्म, पॉक्सो और बंधक बनाने का मुकदमा दर्ज किया। आरोपी मकसूद को उसी दिन गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। उत्तरी जिले का महिला थाना इस मामले को संवेदनशीलता से संभाल रहा है। यह थाना महिलाओं और बच्चों के खिलाफ अपराधों पर तेजी से कार्रवाई के लिए प्रतिबद्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्वरूप नगर में हुई थी बर्बर हत्या
इससे पहले, 13 सितंबर को उत्तरी दिल्ली के स्वरूप नगर में एक और जघन्य अपराध सामने आया। कुशक रोड पर जयपाल राणा के खेत के पास एक सड़ी-गली लाश मिली थी। पुलिस शुरू में शव की पहचान नहीं कर पाई थी। बाद में पीड़िता की पहचान 17 साल की लड़की के रूप में हुई।


चार आरोपी गिरफ्तार
जांच में पता चला कि इस वारदात को चार लोगों ने अंजाम दिया था। इनमें तीन नाबालिग आरोपी शामिल थे। पुलिस के अनुसार, पीड़िता आरोपियों को जानती थी और उनके साथ टेंपो में सफर कर रही थी। सफर के दौरान सभी ने शराब पी और लड़की से दुष्कर्म किया। इसके बाद चाकू से गोदकर उसकी बर्बरता से हत्या कर दी गई थी। आरोपियों ने शव को खुले इलाके में फेंक दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed