पैडमैन यानि अक्षय कुमार सोमवार को दिल्ली विश्वविद्यालय के नॉर्थ कैंपस अपनी फिल्म के प्रमोशन और वूमेन मैराथन को हरी झंडी दिखाने के लिए पहुंचे थे। बता दें कि पैडमैन फिल्म महिलाओं की मेंसट्रुअल हाइजीन के विषय पर बनी है। प्रोमोशन के दौरान उन्होंने इन 5 मिथक का जिक्र किया जिनको लोग सच मानते हैं।
पैडमैन ने बताए पीरियड्स से जुड़े 5 मिथ और क्या है उनकी सच्चाई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिथ-पीरियड्स के दौरान महिलाएं नहीं कर सकती पूजा
कहा जाता है कि पीरियड्स के दौरान महिलाएं अशुद्ध हो जाती हैं इस वजह से मंदिर नहीं जा सकतीं। लेकिन बता दें कि ऐसा कुछ नहीं है यह एक नेचुरल प्रोसेस है जिसमें अनफर्टिलाइज्ड एग ब्लड से साथ बाहर निकल जाता है।
मिथ- पीरियड्स में एक्सरसाइज नहीं करनी चाहिए
पीरियड्स के दौरान एक्सरसाइज की जा सकती है। एक्सरसाइज करने से मसल्स को ऑक्सिजन मिलता है जिससे ऐंठन और पेन कम हो जाता है।
मिथ- पीरियड्स के दौरान महिलाएं मां नहीं बन सकती
लोग मानते हैं कि पीरियड्स के टाइम अगर अनसेफ सेक्स किया जाए तो महिलाएं प्रेगनेंट नहीं हो सकती लेकिन ऐसा कुछ नहीं है। अगर ऐसे समय में बिना किसी प्रोटेक्शन के सेक्स किया जाए महिलाएं प्रेगनेंट हो सकती हैं।
मिथ- पीरियड्स के दौरान गर्म पानी से नहाना नहीं चाहिए
पीरियड्स के दौरान गर्म पानी से नहाने में कोई दिक्कत नहीं है। अगर ऐसे टाइम में महिलाएं गर्म पानी से नहाएं तो उनकी मसल्स रिलैक्स होती हैं जिस वजह से बॉडी पेन कम होता है।