दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र के 69वें गणतंत्र दिवस परेड की तैयारियों की मंगलवार को राजपथ से लाल किला तक धूम दिखी। मौका था गणतंत्र दिवस परेड की फुल ड्रेस रिहर्सल का। (सभी फोटो- कुमार संजय)
2 of 9
full dress rehearsal
- फोटो : kumar sanjay
राजपथ से लेकर लाल किले तक चप्पे-चप्पे पर दिल्ली पुलिस, अर्द्धसैनिक बलों व सुरक्षा एजेंसियों की किलेबंदी तो दूसरी तरफ राजपथ पर भारतीय सेना के जांबाज, अर्द्धसैनिक व पुलिस के जवानों की टुकड़ियों संग एनसीसी के छात्रों ने कदम ताल करते हुए देश के विकास, भाईचारे और शान की कहानी बयां की तो आसियान -भारत संबंध के 25 वर्ष पर दुनिया को दोस्ती की मिसाल पेश की।
3 of 9
full dress rehearsal
- फोटो : kumar sanjay
वहीं, 14 राज्यों, मंत्रालयों, भारतीय सेना व आसियान देशों की दो झांकियों ने अपने विकास व संस्कृति की विरासत को सात किलोमीटर को करीब सवा घंटे में एक साथ समेटते हुए मिनी इंडिया की झलक दिखाई। गणतंत्र दिवस की परेड के दौरान पहली बार दस देशों के राष्ट्राध्यक्ष मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल होंगे। सभी आसियान देशों का प्रतिनिधित्व करने भारत आ रहे है।
4 of 9
full dress rehearsal
- फोटो : kumar sanjay
रायसीना हिल्स की ओर से विजय पथ पर सबसे पहले थल, वायु व नौसेना अध्यक्ष, उनके पीछे रक्षा राज्य मंत्री, रक्षा मंत्री और फिर प्रधानमंत्री, उपराष्ट्रपति के डमी काफिले पहुंचे।
5 of 9
full dress rehearsal
- फोटो : kumar sanjay
फुल ड्रेस रिहर्सल में अति विशिष्ट अतिथियों के डमी काफिलों को वैसे ही लाल बत्ती की गाड़ियों व लाव लश्कर के साथ लाया गया। सबसे आखिर में राष्ट्रपति के 46 सजीले घुड़सवार अंगरक्षकों (घोड़ों) का दस्ता और फिर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का अति विशिष्ट काफिला।