Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

UP: 'आठ की जगह 10 घंटे नौकरी, नहीं मिलता ओवरटाइम का पैसा'; भड़के कर्मचारियों ने बताया नोएडा की कंपनियों का सच

Mon, 13 Apr 2026 01:44 PM IST
Sharukh Khan अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा Published by: Sharukh Khan Updated Mon, 13 Apr 2026 01:44 PM IST
सार

गौतमबुद्धनगर जिले के नोएडा में निजी कंपनियों के कर्मचारियों का प्रदर्शन जारी है। कर्मचारियों ने कंपनियों की पोल खोल दी है। कर्मचारियों का आरोप है कि उन्हें कम वेतन दिया जाता है। ओवरटाइम का पैसा भी नहीं मिलता है। आइए जानते हैं उन्होंने क्या कहा।

विज्ञापन
UP Noida Workers Protest Claim 10 Hour Shifts Without Overtime Pay Violence Erupts in Gautam Buddh Nagar
नोएडा में उग्र प्रदर्शन - फोटो : एएनआई/संवाद न्यूज एजेंसी
उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्धनगर जिले के वेतन बढ़ाने की मांग को लेकर कर्मचारियों का विरोध प्रदर्शन हिंसक हो गया। प्रदर्शन के दौरान गाड़ियों और प्रॉपर्टी को नुकसान पहुंचाया गया और पत्थरबाज़ी भी हुई। यहां भारी पुलिस बल को तैनात किया गया है। कर्मचारियों के विरोध प्रदर्शन के दौरान पुलिस की गाड़ियों में तोड़फोड़ की गई, साथ ही आग भी लगा दी गई। कुछ अन्य गाड़ियों को भी फूंक दिया गया। फेज 2 में पत्थरबाजी करने वाले प्रदर्शनकारियों को हटाने के लिए पुलिस ने स्मॉग गन चलाई है। वहीं, कर्मचारियों ने फैक्ट्रियों के सीसीटीवी कैमरे तोड़ दिए हैं। उनके हाथों में लाठी डंडे हैं। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने बातचीत करने पर कंपनियों की पोल खोली है।
Trending Videos
UP Noida Workers Protest Claim 10 Hour Shifts Without Overtime Pay Violence Erupts in Gautam Buddh Nagar
नोएडा में वेतन की मांग को लेकर प्रदर्शन - फोटो : पीटीआई
नोएडा में विरोध प्रदर्शन करने वालों में शामिल लक्ष्मी कहती हैं, "मैं मदरसन में काम करती हूं। वे हमें कम सैलरी दे रहे हैं। हम ज़्यादा सैलरी चाहते हैं। जब हमने धरने पर बैठकर विरोध प्रदर्शन किया, तो उन्होंने बिना हमारी किसी गलती के हमें पीटा। सिलिंडर, सब्जियां और हर सामान महंगा हो गया है। आज जब हमने विरोध किया, तो हमें पीटा गया। मेरे पैरों पर चोट लगी। मेरी मांग है कि हमें सैलरी के तौर पर 20,000 रुपये दिए जाएं। तभी हम अपना गुजारा कर पाएंगे, वरना यह विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा।
UP Noida Workers Protest Claim 10 Hour Shifts Without Overtime Pay Violence Erupts in Gautam Buddh Nagar
नोएडा में वेतन की मांग को लेकर प्रदर्शन - फोटो : पीटीआई
ग्रेटर नोएडा में प्रदर्शन कर रहे श्रमिकों ने बताया कि उन्हें ओवरटाइम का भी पैसा नहीं मिलता है। लगातार 11 महीने नौकरी करने पर 1000 बोनस के तौर पर दिया जाता था। जिसको अब 900 रुपये कर दिया गया। इसके साथ ही आठ घंटे की नौकरी की जगह 10 घंटे की नौकरी कराई जाती और बढ़ा हुआ पैसा भी नहीं मिलता है। उन्होंने बताया कि जो रेगुलर कंपनी में काम कर रहे हैं उन्हें उनका 6000 बढ़ा दिया गया और हमारा पैसा बढ़ाने में आनाकानी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
UP Noida Workers Protest Claim 10 Hour Shifts Without Overtime Pay Violence Erupts in Gautam Buddh Nagar
राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) नरेंद्र कश्यप - फोटो : संवाद
उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री नरेंद्र कश्यप ने कहा कि नोएडा में आंदोलन करने वाले सभी लोगों से मैं अपील करूंगा कि वे प्रदेश में शांति के लिए ऐसा कोई कदम ना उठाएं जिससे कानून व्यवस्था में कोई बाधा पैदा होती है। प्रदेश ने विकास की दिशा में कदम आगे बढ़ाए हैं। MSME, उद्योग, रोजगार की बात हो, हर दिशा में प्रदेश आगे बढ़ा है। मैं आंदोलनकारी लोगों से कहूंगा कि किसी के बहकावे में ना आएं। सरकार उनकी समस्याओं का समाधान करने में आगे बढ़ेगी।"
विज्ञापन
UP Noida Workers Protest Claim 10 Hour Shifts Without Overtime Pay Violence Erupts in Gautam Buddh Nagar
नोएडा में वेतन की मांग को लेकर प्रदर्शनकारियों ने फूंकी गाड़ी - फोटो : पीटीआई
नोएडा में हिंसक प्रदर्शन
वेतन वृद्धि और बेहतर कामकाजी परिस्थितियों की मांग को लेकर नोएडा में प्राइवेट कंपनी के कर्मचारियों का आंदोलन लगातार उग्र होता जा रहा है। सोमवार सुबह, पिछले तीन दिनों से धरना प्रदर्शन कर रहे कर्मचारियों का गुस्सा फूट गया। प्रदर्शन ने तब हिंसक रूप ले लिया जब कर्मचारियों ने सड़कों पर उतरकर पत्थरबाजी शुरू कर दी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed