फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

यूपी: फहीम ने बिना बताए कर ली थी सायदा से शादी, इस बात से नाराज प्रेमिका ने भाई संग दी प्रेमी को खौफनाक मौत

Thu, 24 Jun 2021 05:37 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, संभल
अमर उजाला नेटवर्क, संभल Published by: शाहरुख खान Updated Thu, 24 Jun 2021 05:37 PM IST
विज्ञापन
fahim murder case Faheem and Saida had a love affair for nine years
fahim murder case - फोटो : अमर उजाला
संभल जिले के चंदौसी इलाके में रहने वाले युवक को उसकी प्रेमिका ने अलीगढ़ बुलाकर अपने भाई और एक दंपती के साथ मिलकर हत्या की थी। आरोपियों ने युवक को खाने में नशीला पदार्थ दे दिया था। बेहोशी की हालत में पत्थर बांधकर उसको जवां नहर में फेंक दिया। युवक की पत्नी ने नौ जून को चंदौसी में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। कॉल डिटेल के सहारे पुलिस आरोपियों तक पहुंच गई। युवक के परिजनों ने 28 मई जवां नहर में मिले शव के कपड़ों आधार पर पहचान की है। पुलिस ने इस मामले में मृतक की पत्नी की तहरीर के आधार पर प्रेमिका और उसके भाई सहित चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। चंदौसी के मोहल्ला सीकरी गेट निवासी फहीम (33) रंगाई पुताई का काम करता था। उसका रामपुर के थाना पटवाई गांव हाजीनगर निवासी प्रेमिका सायदा से नौ साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। फहीम ने सायदा को बताए बिना ही शादी कर ली थी। इसी बात से नाराज सायदा आत्महत्या का प्रयास भी चुकी थी। 

 
fahim murder case Faheem and Saida had a love affair for nine years
फहीम की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
उसकी परेशानी को देखकर उसके भाई ने सायदा व दो अन्य आरोपियों के साथ फहीम की हत्या की साजिश रची और घटना को अंजाम दे दिया। चंदौसी के सीकरी गेट निवासी फहीम रंगाई पुताई का काम करता था। सायदा की मुलाकात उसकी एक सहेली ने 2013 में फहीम से कराई थी। धीरे-धीरे दोनों में बातचीत का सिलसिला आगे बढ़ा और यह प्रेम में बदल गया। 
 
fahim murder case Faheem and Saida had a love affair for nine years
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
उसके बाद दोनों के मिलने का सिलसिला जारी रहा। आरोप है कि फहीम ने करीब चार साल पहले शादी कर ली थी और सायदा को नहीं बताया था। इस बात से नाराज सायदा कई बार आत्महत्या का प्रयास कर चुकी थी और वह परेशान रहती थी। आरोप है कि फहीम शादी के बाद भी सायदा से बात करता था। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
fahim murder case Faheem and Saida had a love affair for nine years
थाने में फहीम के परिजन - फोटो : अमर उजाला
पुलिस के मुताबिक अलीगढ़ निवासी सलीम की पत्नी अफशाना उर्फ जोया सायदा की सहेली है। सायदा के भाई जीशान ने पुलिस को बताया कि बहन की परेशानी को देख उन्होंने फहीम की हत्या की साजिश रची। इस मामले में  एक दंपती को भी शामिल किया। चारों ने योजनाबद्ध तरीके से फहीम को अलीगढ़ बुलाकर उसे नशीला पदार्थ देकर बेहोश कर दिया और उसे पत्थर से बांधकर नहर में फेंक दिया।
विज्ञापन
fahim murder case Faheem and Saida had a love affair for nine years
मृतक की पत्नी और परिजन विलाप करते हुए - फोटो : अमर उजाला
28 मई को अलीगढ़ की नहर में मिला शव फहीम का था 
अलीगढ़ के थाना हरदुआ गंज में बरौठा नहर पुल के पास 28 मई को एक युवक का शव बरामद हुआ था। परिजनों ने उसके कपड़ों के आधार पर अज्ञात शव की शिनाख्त फहीम के रूप में की है। एसपी चक्रेश मिश्र ने बताया कि अलीगढ़ के थाना हरदुआ गंज क्षेत्र में 28 मई को एक युवक का शव बरामद हुआ था। शव करीब दस दिन पुराना था। हरदुआ गंज पुलिस ने काफी शिनाख्त कराने की कोशिश की थी पर पहचान नहीं हो पाई थी। पुलिस ने शिनाख्त कराने के लिए मृतक के कपड़े परिजनों को दिखाए, परिजनों ने कपड़ों के आधार पर मृतक की शिनाख्त फहीम के रूप में की। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed