फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मुरादाबाद से शराब तस्करी : काले धंधे की कड़ियां जोड़ने में जुटी है पुलिस

Thu, 24 Jun 2021 02:51 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Thu, 24 Jun 2021 02:51 AM IST
सार

शराब की तस्करी के धंधे में कई कड़ियां हैं जिन्हें जोड़कर पुलिस इस मामले का खुलास करने में जुटी है। पता चला है कि इसकाले धंधे में महिलाएं भी शामिल रही हैं। 

विज्ञापन
moradabad news : Liquor smugglers wife and two daughters-in-law also arrested
घटनास्थल का मुआयना करते अधिकारी... - फोटो : अमर उजाला

डिलारी के राजपुर केसरिया गांव निवासी शराब तस्कर राजेंद्र सिंह की पत्नी, तीन बेटे और दो बहुओं की गिरफ्तारी के साथ ही पुलिस इस काले धंधे की कड़ियां जोड़ने में जुट गई है। आरोपियों ने पुलिस पूछताछ में कबूला है कि वह शराब तस्करी में राजेंद्र का पूरा सहयोग करते थे। पुलिस ने मेडिकल कराने के बाद सभी को अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है। आरोपियों से पूछताछ में मिले सुराग के आधार पर पुलिस इस पूरे नेटवर्क का खुलासा करने में जुटी है।



डिलारी थाना क्षेत्र के राजपुर केसरिया में सोमवार रात मकान में बने तहखाने में शराब तस्कर राजेंद्र सिंह, उसके दो बेटे हरकेश और प्रीतम व काशीपुर निवासी मौसेरे भाई रमेश की लाशें बरामद हुई थीं। तहखाने में चार लोगों की मौत होने की सूचना के बाद हड़कंप मचा तो डीआईजी शलभ माथुर, डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह व एसएसपी पवन कुमार भारी फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए थे। इसके बाद जेसीबी से तहखाना तुड़वाया गया तो शराब की 74 पेटियां बरामद हुई थीं। पुलिस ने अवैध शराब को घर में छिपाकर रखने के मामले में चारों मृतक समेत दस के खिलाफ डिलारी थाने में केस दर्ज किया था।

चारों शवों का अंतिम संस्कार होने के बाद पुलिस ने शराब तस्कर राजेंद्र सिंह की पत्नी सुदेश, बेटे दलवीर, ब्रह्मपाल व निर्मल और पुत्रवधु अंजलि व सरिता उर्फ कुसुम को गिरफ्तार कर लिया। बुधवार को पुलिस ने सभी आरोपियों का मेडिकल कराया। इसके बाद सभी को अदालत में पेश किया। पुलिस अधीक्षक ग्रामीण ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ में पता चला है कि वह शराब तस्करी में राजेंद्र सिंह का साथ देते थे। वाहनों से शराब की पेटियां उतरवाने और दूसरे वाहनों में पेटियां लोड कराने में भी सहयोग करते थे।

इसके अलावा आरोपियों से पूछताछ में इस गिरोह में शामिल अन्य लोगों के बारे में जानकारी मिली है। जिनकी तलाश में पुलिस की टीमें लगी हैं। जल्द ही इस पूरे नेटवर्क का खुलासा किया
जाएगा।

moradabad news : Liquor smugglers wife and two daughters-in-law also arrested
खुदाई के दौरान मिली शराब - फोटो : अमर उजाला

परचून के सामान के नीचे छिपाकर हरियाणा-राजस्थान से लाते थे शराब
अवैध शराब की तस्करी करने वालों का नेटवर्क बड़ा है। हरियाणा और राजस्थान से अवैध शराब मुरादाबाद तक पहुंचाने में कई लोगों की टीम लगाई जाती थी। शराब की पेटियां परचून के सामान के नीचे छिपाई जाती थीं। इतना ही नहीं इस गिरोह में शामिल कुछ लोग वाहन के आगे-आगे कार से चलते थे। रास्ते में कहीं पुलिस चेकिंग या दूसरी गतिविधियां होने की जानकारियां ट्रक चालक को दे देते थे। राजेंद्र सिंह के बेटों ने पुलिस पूछताछ में ऐसे कई चौंकाने वाले राज उगले हैं।

सूत्रों का दावा है कि आरोपियों ने पूछताछ में इस गिरोह से जुड़े अन्य लोगों के नाम भी पुलिस को बता दिए हैं। जिनके जरिए इस पूरे नेटवर्क को पकड़ने के लिए टीमें लगा दी गई हैं। इसके अलावा पुलिस को इसकी भी जानकारी मिली है कि राजेेंद्र और अन्य तस्करों के घरों तक हरियाणा, राजस्थान से शराब की पेटियां परचून के सामान के नीचे छिपाकर वाहन से ठिकानों तक पहुंचाई जाती थीं। बची हुई पेटियों को तहखाने में छिपाकर रख दिया जाता था। यहां से पेटियों को राजेंद्र और रमेश सब्जी के नीचे छिपाकर दूसरे ठिकानों तक पहुंचाते थे। 

moradabad news : Liquor smugglers wife and two daughters-in-law also arrested
मृतक राजेंद्र का परिवार... - फोटो : अमर उजाला

बिखर गया शराब तस्कर राजेंद्र का पूरा परिवार
लालच और मोटी कमाई के चक्कर में शराब तस्कर राजेंद्र का परिवार तबाह हो गया। राजेंद्र और उसके दो बेटों की मौत हो चुकी है। तीन बेटे और दो बहुएं और राजेंद्र की पत्नी जेल भेज दिए गए हैं। अब घर में पंद्रह बच्चे, तीन महिलाएं और एक बूढ़ी दादी बची हैं। अपनों को खोने और जेल जाने के बाद से बच्चे सुबक रहे हैं। शराब तस्कर राजेंद्र सिंह के परिवार में 28 सदस्य थे। राजेंद्र और उसके दो बेटे हरकेश व प्रीतम की मृत्यु हो चुकी है। तीन बेटे ब्रह्मपाल, निर्मल और दलवीर, राजेंद्र की पत्नी सुदेश, दलवीर की पत्नी अंजली और प्रीतम की पत्नी सरिता उर्फ कुसुम को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

अब घर में हरकेश की पत्नी, निर्मल की पत्नी और ब्रह्मपाल की पत्नी घर में बची हैं। इसके अलावा पांचों भाइयों के 15 बच्चे और राजेंद्र की मां बची है। प्रीतम और दलवीर की पत्नी व बच्चे उसी मकान में रहते थे, जहां तहखाना बनाया गया था, जबकि हरकेश, निर्मल, ब्रह्मपाल की पत्नी और बच्चे पुराने घर में रह रहे थे। इस घटना के बाद से परिवार के सभी सदस्य अब पुराने वाले मकान में ही पहुंच गए हैं। तहखाने वाले मकान में बस बूढ़ी दादी (राजेंद्र की मां) है।

विज्ञापन
विज्ञापन
moradabad news : Liquor smugglers wife and two daughters-in-law also arrested
यहीं हुई थी चार लोगों की मौत - फोटो : अमर उजाला

 दो आरोपियों की खोली गई हिस्ट्रीशीट
डिलारी के राजपुर केसरिया गांव में तहखाने में चार लोगों के शव और अवैध शराबमिलने के बाद से मचे हड़कंप के बीच पुलिस और आबकारी विभाग की टीमें छापेमारी कर रही हैं। पुलिस रिकार्ड की बात की जाए तो जनपद में 33 और ‘राजेंद्र’ हैं। जो अवैध शराब की तस्करी में लिप्त हैं। ये वो आरोपी हैं जो आबकारी और पुलिस के हत्थे चढ़े थे। पुलिस और आबकारी विभाग के लिए चुनौती ये है कि इन लोगों के संपर्क में रहने वाले और नए तस्करों को कैसे खोजा जाए।

इन थाना क्षेत्रों के हैं आरोपी
सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के बंटी सैनी, संजय सिंह, मनवीर सिंह, प्रेम सिंह, गुरुदेव सिंह, मनजीत, रमेश सैनी, मझोला थानाक्षेत्र के अनिल सैनी, अज्जू, अनिल कसाना, कांठ थानाक्षेत्र के सवर्ण सिंह, सुखविंद, सोनी, अर्जुन, मूंढापांडे थानाक्षेत्र के अनुज, मोनू उर्फ संजीव, कुंवर पाल, चंद्रपाल, भगवत, मलखन, जितेंद्र, भगतपुर थानाक्षेत्र के जगदीश, संजय, राम सिंह, राधा और पिंकी, ठाकुरद्वारा थानाक्षेत्र के संजीव , रविंद्र, शेर सिंह, अंशुल कुमार, राजवीर शामिल हैं।

.. तो क्या राजेंद्र के साथियों ने भी बना रखे हैं तहखाने
पुलिस गिरफ्त में आए आरोपी निर्मल, ब्रह्मपाल, दलवीर ने पुलिस पूछताछ में अपने पिता राजेंद्र के कई साथियों के नाम बताए हैं। ये वो साथी हैं जो पहले भी शराब तस्करी के आरोप में जेल जा चुके हैं। सवाल उठ रहा है कि इन तस्करों ने भी कहीं राजेंद्र की तरह ही अपने घरों में तहखाने तो नहीं बना रखे हैं। पुलिस की टीमों ने संदिग्ध लोगों की घेराबंदी शुरू कर दी है। इसके अलावा अफसरों ने खुफिया विभाग की टीमों को भी अलर्ट किया है।

विज्ञापन
moradabad news : Liquor smugglers wife and two daughters-in-law also arrested
अधिकारियों की कदमताल - फोटो : अ्मर उजाला
महिलाएं भी कर रहीं तस्करी
अवैध शराब की तस्करी में महिलाएं भी शामिल हैं। भगतपुर पुलिस ने राधा और पिंकी के खिलाफ कार्रवाई की थी। पुलिस ने दावा किया था कि दोनों महिलाएं अपने घर से शराब बेचती थीं। आरोपी जिन वाहनों से शराब की तस्करी करते थे। उन वाहनों में ये महिलाएं सवार हो जाती थी। ताकि पुलिस तस्करों को पकड़ न सके।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed