फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Nirbhaya Case: कौन हैं चारों दोषी जिन्हें 22 जनवरी को होगी फांसी, जानिए सबकुछ

Tue, 07 Jan 2020 05:48 PM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Tue, 07 Jan 2020 05:48 PM IST
विज्ञापन
Nirbhaya Case: who are four convicts of nirbhaya to be executed on 22 january know everything
निर्भया के दोषी - फोटो : अमर उजाला

16 दिसंबर, साल 2012 में राजधानी दिल्ली में हुए निर्भया गैंगरेप मामले में आज दोषियों की फांसी की तारीख का एलान हो चुका है। निर्भया के चारों गुनहगारों को 22 जनवरी 2020 को सुबह सात बजे फांसी दी जाएगी। हालांकि इन 14 दिनों में दोषियों के पास क्यूरेटिव पिटिशन दायर करने का पूरा समय और अधिकार रहेगा। गौरतलब है कि पिछले साल सुप्रीम कोर्ट ने दोषियों की पुनर्विचार याचिका खारिज कर दी थी। 


 


उससे पहले 5 मई, साल 2017 को इस मामले की सुनवाई के दौरान उच्चतम न्यायालय ने चारों दोषियों की फांसी की सजा बरकरार रखी थी। बता दें कि मामले में मौत की सजा पाए चौथे आरोपी अक्षय कुमार सिंह (31) ने सुप्रीम कोर्ट के 5 मई 2017 के फैसले के खिलाफ समीक्षा याचिका दायर नहीं की थी। 

बीते कुछ दिनों से तिहाड़ में फांसी की प्रक्रिया के तहत कई निर्माण कार्य हो चुके हैं। हाल ही में एक नया फांसी घर बनाया गया है और अब चारों दोषियों को साथ में ही फांसी होगी। दोषी पवन गुप्ता जो मंडोली जेल में थे दिसंबर में तिहाड़ जेल में लाया गया था। आइए जानते हैं निर्भया को अपनी हवस का शिकार बनाने वाले उन दोषियों के बारे में, जिन्होंने मानवता को शर्मसार कर दिया। इन सभी दोषियों को अदालत ने फांसी की सजा सुनाई है। 

Nirbhaya Case: who are four convicts of nirbhaya to be executed on 22 january know everything
निर्भया का दोषी पवन गुप्ता - फोटो : सोशल मीडिया

पवन गुप्ता:- 

घटना में शामिल पवन गुप्ता (22) पेशे से एक फल विक्रेता था। पवन अपने काम के साथ ग्रेजुएशन की तैयारी भी कर रहा था। पवन गुप्ता ने भी विनय शर्मा के साथ संगीत कार्यक्रम में होने की बात कही थी। पवन पिछले कुछ दिनों तक मंडोली जेल में था और सात दिसंबर को उसे तिहाड़ जेल में शिफ्ट किया गया है। दरअसल मंडोली जेल में फांसी की व्यवस्था नहीं है इसलिए उसे तिहाड़ में शिफ्ट किया गया था।

Nirbhaya Case: who are four convicts of nirbhaya to be executed on 22 january know everything
विनय शर्मा(फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विनय शर्मा:- 
गैंगरेप के दौरान राम सिंह के अलावा विनय शर्मा (23) ने भी बस चलाई थी। ये पेशे से एक फिटनेस ट्रेनर था। यह तिहाड़ में ही यूनिवर्सिटी के परीक्षा की तैयारियां कर रहा था। चौंका देने वाली बात है कि विनय ने भी राम सिंह की तरह खुद को मारने की कोशिश की लेकिन वह नाकाम रहा। यह राम सिंह का पड़ोसी था।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Nirbhaya Case: who are four convicts of nirbhaya to be executed on 22 january know everything
निर्भया का दोषी अक्षय कुमार सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

अक्षय कुमार सिंह:- 
बिहार का रहने वाला अक्षय अपनी पढ़ाई छोड़कर दिल्ली भाग आया था। अक्षय जेल में रहने के दौरान खबरों में आया था। उसने जेल में अपनी जान को खतरा बताया था और सुरक्षा की मांग उठाई थी।अक्षय घटना के पांच दिन बाद उसके गांव (बिहार) से पकड़ा गया था।

विज्ञापन
Nirbhaya Case: who are four convicts of nirbhaya to be executed on 22 january know everything
निर्भया का दोषी मुकेश सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

मुकेश सिंह:- 
बस की सफाई का काम करने वाला मुकेश (29) भी इस बर्बरता का मुख्य आरोपी है। उसने गैंगरेप के बाद निर्भया पर लोहे की रॉड से हमला किया था। ये राम सिंह का छोटा भाई था। मुकेश ड्राइविंग और क्लीनर का काम करता था। मुकेश दक्षिणी दिल्ली के रविदास झुग्गी कैंप में राम सिंह के साथ ही रहता था। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed