{"_id":"5e1437758ebc3e87eb43dceb","slug":"delhi-ncr-weather-updates-temperature-goes-down-with-light-rainfall","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Delhi Weather: एनसीआर में मौसम ने ली करवट, हल्की बारिश के साथ छाया घना अंधेरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi Weather: एनसीआर में मौसम ने ली करवट, हल्की बारिश के साथ छाया घना अंधेरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्राची प्रियम
Updated Tue, 07 Jan 2020 01:29 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
दिल्ली में हल्की बारिश
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
दिल्ली एनसीआर में मंगलवार को मौसम ने अचानक करवट ले ली है। एक जनवरी से लगातार 5-6 दिनों की खिलखिलाती धूप मंगलवार को अचानक बादलों से ढक गई। हालांकि सुबह से ही कोहरा छाया हुआ था, लेकिन एक बजे के करीब मौसम पूरी तरह से बदल गया।
2 of 5
दिल्ली में हल्की बारिश
- फोटो : Social Media
दिल्ली व आसपास के क्षेत्रों में बादल इतने घने हो गए कि मौसम शाम सा हो गया। ठंडी हवाओं के साथ बारिश की हल्की बूंदों ने मौसम को और भी खुशनुमा कर दिया। हालांकि साल की पहली बारिश से लोग खुश तो दिखे, लेकिन ठंड के कारण उससे बचते भी नजर आए।
3 of 5
दिल्ली में हल्की बारिश
- फोटो : Social Media
मौसम विभाग के मुताबिक सोमवार रात से ही देश के उत्तर पश्चिमी हिस्से यानी जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और पंजाब. हरियाणा, राजस्थान व उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में घने बादल छाने लगे थे। दिल्ली एनसीआर में इन्हीं क्षेत्रों के बदलते मौसम का असर दिख रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
कोहरे को वजह के ट्रेनें लेट
- फोटो : अमर उजाला
बारिश के बाद फिलहाल उम्मीद है कि पारा एक बार फिर निचे जाएगा, जिससे ठंड और भी बढ़ने की संभावना है। मालूम हो कि मंगलवार सुबह से ही घने कोहरे के कारण उत्तर रेलवे की 15 ट्रेनें देरी से चल रही हैं। इससे पहले सोमवार को भी दिन भर बादलों का आना-जाना लगा रहा था। सुबह से ही आसमान में बादल नजर आ रहे थे, जो दिन चढ़ने के साथ ही और भी गहराते गए।
विज्ञापन
5 of 5
दिल्ली में हल्की बारिश
- फोटो : अमर उजाला
इस बीच हवाएं भी चलती रही, ऐसे में ठंड का असर काफी बढ़ गया और लोग दिन में ठंड से बचाव करते नजर आए। धूप न होने से न्यूनतम व अधिकतम तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। सोमवार को न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस व अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।