फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Nirbhaya Case: जानें कौन थे वो चारों दोषी जो फांसी के फंदे पर झूले, एक तो था फिटनेस ट्रेनर

Fri, 20 Mar 2020 10:19 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Fri, 20 Mar 2020 10:19 AM IST
विज्ञापन
nirbhaya case delhi latest news Who Was Four Convicts Those hanged at Tihar jail
nirbhaya case - फोटो : अमर उजाला
निर्भया के चारों दोषियों मुकेश सिंह, विनय शर्मा, पवन गुप्ता और अक्षय ठाकुर को मौत की सजा दे दी गई है। सुबह ठीक 5.30 बजे इन्हें फांसी पर लटका दिया गया। निचली अदालत से सुप्रीम कोर्ट तक दिन में फांसी रुकवाने की सभी चालें नाकाम होने के बावजूद निर्भया के दरिंदे मौत से बचने के लिए आखिरी पल तक तिकड़म में लगे रहे, लेकिन कामयाबी नहीं मिली। आइए जानते हैं निर्भया को अपनी हवस का शिकार बनाने वाले उन दोषियों के बारे में, जिन्होंने मानवता को शर्मसार कर दिया। इन सभी दोषियों को अदालत ने फांसी की सजा सुनाई है। 
nirbhaya case delhi latest news Who Was Four Convicts Those hanged at Tihar jail
निर्भया का दोषी पवन गुप्ता - फोटो : सोशल मीडिया
पवन गुप्ता
घटना में शामिल पवन गुप्ता (22) पेशे से एक फल विक्रेता था। पवन अपने काम के साथ ग्रेजुएशन की तैयारी भी कर रहा था। पवन गुप्ता ने भी विनय शर्मा के साथ संगीत कार्यक्रम में होने की बात कही थी। पवन पिछले कुछ दिनों तक मंडोली जेल में था और सात दिसंबर को उसे तिहाड़ जेल में शिफ्ट किया गया है। दरअसल मंडोली जेल में फांसी की व्यवस्था नहीं है इसलिए उसे तिहाड़ में शिफ्ट किया गया था।

nirbhaya case delhi latest news Who Was Four Convicts Those hanged at Tihar jail
विनय शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया
विनय शर्मा 
गैंगरेप के दौरान राम सिंह के अलावा विनय शर्मा (23) ने भी बस चलाई थी। ये पेशे से एक फिटनेस ट्रेनर था। यह तिहाड़ में ही यूनिवर्सिटी के परीक्षा की तैयारियां कर रहा था। चौंका देने वाली बात है कि विनय ने भी राम सिंह की तरह खुद को मारने की कोशिश की लेकिन वह नाकाम रहा। यह राम सिंह का पड़ोसी था।
विज्ञापन
विज्ञापन
nirbhaya case delhi latest news Who Was Four Convicts Those hanged at Tihar jail
निर्भया का दोषी अक्षय कुमार सिंह - फोटो : सोशल मीडिया
अक्षय कुमार सिंह
बिहार का रहने वाला अक्षय अपनी पढ़ाई छोड़कर दिल्ली भाग आया था। अक्षय जेल में रहने के दौरान खबरों में आया था। उसने जेल में अपनी जान को खतरा बताया था और सुरक्षा की मांग उठाई थी।अक्षय घटना के पांच दिन बाद उसके गांव (बिहार) से पकड़ा गया था।
विज्ञापन
nirbhaya case delhi latest news Who Was Four Convicts Those hanged at Tihar jail
निर्भया का दोषी मुकेश सिंह - फोटो : सोशल मीडिया
मुकेश सिंह
बस की सफाई का काम करने वाला मुकेश (29) भी इस बर्बरता का मुख्य आरोपी है। उसने गैंगरेप के बाद निर्भया पर लोहे की रॉड से हमला किया था। ये राम सिंह का छोटा भाई था। मुकेश ड्राइविंग और क्लीनर का काम करता था। मुकेश दक्षिणी दिल्ली के रविदास झुग्गी कैंप में राम सिंह के साथ ही रहता था। 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed