फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Women's DPL: South Delhi defeated East Delhi by 60 runs

महिला डीपीएल: साउथ दिल्ली ने ईस्ट दिल्ली को 60 रन से हराया

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 28 Aug 2026 09:22 PM IST
विज्ञापन
नई दिल्ली। महिला दिल्ली प्रीमियर लीग में साउथ दिल्ली सुपरस्टार्ज ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ईस्ट दिल्ली राइडर्स को 60 रन से करारी शिकस्त दी। टीम की जीत की हीरो कप्तान श्वेता सहरावत रहीं, जिन्होंने महज 36 गेंदों में नाबाद 75 रन की विस्फोटक पारी खेली, जिसमें आठ चौके और चार छक्के शामिल रहे।
विज्ञापन

साउथ दिल्ली ने 20 ओवर में छह विकेट पर 179 रन बनाए, जो इस टूर्नामेंट का अब तक का सबसे बड़ा स्कोर है। श्वेता को तनिशा 40 रन और निशिका सिंह 29 रन का अच्छा साथ मिला। ईस्ट दिल्ली की ओर से परुनिका सिसोदिया ने 23 रन देकर दो विकेट लिए।
विज्ञापन

180 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी ईस्ट दिल्ली 20 ओवर में आठ विकेट पर 119 रन ही बना सकी। सिमरन बहादुर और पूर्वा सिवाच ने 25-25 रन बनाए, जबकि प्रज्ञा रावत ने 20 रन का योगदान दिया। साउथ दिल्ली की गेंदबाजों ने पूरे मैच में दबाव बनाए रखा। दिशा नागर ने 25 रन देकर तीन विकेट झटके, जबकि हिमाक्षी चौधरी ने 20 रन देकर दो विकेट हासिल किए। कशिश और मयूरी सिंह को एक-एक विकेट मिला। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed