फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Kanda Express arrives in Delhi; hope for relief in onion prices

दिल्लीवालों के लिए राहत की खबर: दिल्ली पहुंची कांदा एक्सप्रेस, प्याज की कीमतों में राहत की उम्मीद

Sat, 29 Aug 2026 03:52 AM IST
Vijay Singh Pundir अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: Vijay Singh Pundir Updated Sat, 29 Aug 2026 03:52 AM IST
सार

दिल्ली के बाजारों में प्याज के दाम हाल में 60-70 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गए थे। कांदा एक्सप्रेस और बफर स्टॉक की आवक के बाद शुक्रवार को आजादपुर, गाजीपुर और ओखला मंडियों में प्याज के थोक भाव करीब 20 से 42.50 रुपये किलो के बीच रहे।

विज्ञापन
Kanda Express arrives in Delhi; hope for relief in onion prices
दिल्ली पहुंची कांदा एक्सप्रेस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्याज की बढ़ती कीमतों के बीच दिल्लीवालों के लिए राहत की खबर है। महाराष्ट्र के नासिक से आने वाले 840 मीट्रिक टन प्याज में से पहली खेप में 453.65 टन लेकर कांदा एक्सप्रेस दिल्ली पहुंच गई है।

विज्ञापन


पहली खेप को आजादपुर मंडी के जरिए आगे खुदरा बाजारों तक भेजा जाएगा। नैफेड, एनसीसीएफ, केंद्रीय भंडार और मोबाइल वैन के माध्यम से भी उपभोक्ताओं को रियायती दर पर प्याज उपलब्ध कराने की व्यवस्था है।
विज्ञापन


60-70 रुपये किलो तक पहुंचा था प्याज
दिल्ली के बाजारों में प्याज के दाम हाल में 60-70 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गए थे। कांदा एक्सप्रेस और बफर स्टॉक की आवक के बाद शुक्रवार को आजादपुर, गाजीपुर और ओखला मंडियों में प्याज के थोक भाव करीब 20 से 42.50 रुपये किलो के बीच रहे। छोटे आकार के प्याज की कीमत सबसे कम 20 रुपये किलो रही। वहीं खुले बाजार में अभी भाव 55-65 रुपये किलो के आसपास है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed