{"_id":"6a920e8b5f53a04d4408d783","slug":"body-of-a-young-man-found-near-the-road-divider-in-the-anand-vihar-area-of-shahdara-district-2026-08-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"आनंद विहार में युवक की मौत: घरवाले बोले- संदीप की हत्या हुई, रिपोर्ट में करंट की हुई पुष्टि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आनंद विहार में युवक की मौत: घरवाले बोले- संदीप की हत्या हुई, रिपोर्ट में करंट की हुई पुष्टि
Sat, 29 Aug 2026 04:11 AM IST
Vijay Singh Pundir
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: Vijay Singh Pundir
Updated Sat, 29 Aug 2026 04:11 AM IST
सार
परिवार ने मृतक के माथे और नाक पर चोट के निशान होने तथा एक हाथ जला हुआ मिलने का दावा किया है। इसी आधार पर परिजनों ने आशंका जताई है कि संदीप के साथ कहीं और वारदात के बाद शव को घटनास्थल के पास लाया गया हो।
विज्ञापन
आनंद विहार में युवक की मौत
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
शाहदरा जिले के आनंद विहार इलाके में सड़क के डिवाइडर के पास करंट लगने से 28 वर्षीय युवक संदीप की मौत ह गई थी। मृतक के परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। वहीं देर शुक्रवार आए पोस्टमार्टम रिपोर्ट में करंट लगने की बात सामने आई है।
विज्ञापन
हालांकि पुलिस पहले ही कह रही थी कि प्रारंभिक जांच में मामला करंट लगने से हुई मौत का प्रतीत हो रहा है। मृतक की भाभी इंदु के अनुसार संदीप बुधवार सुबह काम के लिए घर से निकले थे, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटे। परिवार ने उनसे संपर्क करने की कोशिश की तो कथित तौर पर किसी अज्ञात ने उनका फोन उठाया और थोड़ी देर बाद जानकारी देने की बात कही। परिजनों का आरोप है कि इसके बाद भी कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद सीधा संदीप के मरने की खबर मिली।
विज्ञापन
फोन की लोकेशन और मोबाइल नहीं मिलने से बढ़ा शक
इंदु ने बताया कि परिवार ने फोन की लोकेशन भी जांची थी जो घटनास्थल की मुख्य सड़क के बजाय अंदर की रिहायशी कॉलोनी की ओर दिखाई दे रही थी।गुरुवार सुबह पुलिस से संदीप के साथ हादसे की सूचना मिली। परिजनों का दावा है कि उनका मोबाइल भी अभी तक उन्हें नहीं मिला है। इन परिस्थितियों के आधार पर परिवार ने मामले की गहन और निष्पक्ष जांच की मांग की है।
विज्ञापन
चोट के निशान व जले हाथ पर जताई थी हत्या की आशंका
परिवार ने मृतक के माथे और नाक पर चोट के निशान होने तथा एक हाथ जला हुआ मिलने का दावा किया है। इसी आधार पर परिजनों ने आशंका जताई है कि संदीप के साथ कहीं और वारदात के बाद शव को घटनास्थल के पास लाया गया हो। उन्होंने हत्या के सभी संभावित पहलुओं से जांच करने और घटनास्थल के साथ आसपास के सरकारी व निजी सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने की मांग की है। परिजनों ने पीडब्ल्यूडी और बीएसईएस समेत संबंधित एजेंसियों की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि सड़क किनारे किसी खंभे या डिवाइडर में करंट आना गंभीर लापरवाही है।
पुलिस कर रही सीसीटीवी फुटेज व अन्य साक्ष्यों की जांच
शाहदरा जिला पुलिस आयुक्त आरपी मीणा ने बताया कि शुरुआती जांच में मौत का कारण करंट लगना सामने आया है। हत्या जैसी कोई जानकारी अभी तक नहीं मिली है। मामले में संबंधित नागरिक एजेंसियों को पत्र लिखकर जिम्मेदारी तय करने के लिए जानकारी मांगी जाएगी। साथ ही सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों की जांच कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।