फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

फूल प्रेमियों का इंतजार खत्म, आम जनता के लिए 5 फरवरी को खुलेगा मुगल गार्डन

Sun, 02 Feb 2020 09:01 PM IST
Abhishek Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Abhishek Singh Updated Sun, 02 Feb 2020 09:01 PM IST
विज्ञापन
Mughal Garden 2020: It will open on Five February
Mughal Garden - फोटो : अमर उजाला

मुगल गार्डन के ट्यूलिप, गुलाब और अन्य किस्म के फूलों को देखने का इंतजार सबको रहता है। फूल प्रेमियों का यह इंतजार अब खत्म हो रहा है। राष्ट्रपति भवन स्थित मुगल गार्डन पांच फरवरी को आम जनता के लिए खुलने जा रहा है। इससे पहले चार फरवरी को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद इस वार्षिक उद्यानोत्सव का उद्घाटन करेंगे। 

Mughal Garden 2020: It will open on Five February
Mughal Garden - फोटो : Amar Ujala

इस बार मुगल गार्डन में लगभग दस हजार ट्यूलिप, 138 तरह के गुलाब और 70 तरह के विभिन्न फूल लोगों को अपनी और आकर्षित करेंगे। उद्यान पांच फरवरी से आठ मार्च तक सोमवार के अलावा पूरे सप्ताह सुबह दस बजे से शाम चार बजे तक खुला रहेगा। 

Mughal Garden 2020: It will open on Five February
Mughal Garden - फोटो : अमर उजाला

अपने ट्यूलिप और गुलाबों के लिए प्रसिद्ध इस उद्यान में इस बार ग्रेस द मोनाको नाम का गुलाब लोगों के आकर्षण का केंद्र होगा। बीते साल मोनाको के प्रिन्स एल्बर्ट द्वितीय ने उद्यान में इस गुलाब को रोपा था। यहां लोगों को विभिन्न दुर्लभ गुलाब देखने को मिलेंगे जिसमें पतली और लंबी हरी पंखुड़ियों वाला ग्रीन रोज, काली बनावट वाला ओक्लाहोमा, नीले रंग का ब्लू मून शामिल हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Mughal Garden 2020: It will open on Five February
Mughal Garden - फोटो : Amar Ujala

चमकीले गुलाबी रंग, लाल, सफेद और सतंरी रंग के ट्यूलिप भी अपनी ओर लोगों को खीचेंगे। आगंतुक बगीचे के तीन हिस्सों चतुर्भुज, लंबे और गोल हिस्से के अलावा, और गोल हिस्से के साथ-साथ आध्यात्मिक उद्यान, हर्बल गार्डन, बोन्साई गार्डन और केक्टस कॉर्नर को देख सकेंगे। 

विज्ञापन
Mughal Garden 2020: It will open on Five February
Mughal Garden

मुगल गार्डन में सीधे प्रवेश के साथ-साथ ऑनलाइन एडवांस बुकिंग की भी निशुल्क व्यवस्था है। प्रेजिटेंड इस्टेट के गेट नंबर-35 से मुगल गार्डन में प्रवेश किया जा सकेगा। गार्डन जाने पर राष्ट्रपति भवन संग्रहालय को भी देखा जा सकता है। गार्डन में पानी की बोतल, ब्रीफकेस, हैंडबैग, पर्स, कैमरा, रेडियो, बॉक्स, छतरी, और खाने-पीने की चीजों को नहीं ले जाया जा सकेगा। यदि किसी के पास ऐसा कोई सामान है तो वह प्रवेश गेट पर जमा करा सकता है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed