Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   international trade fair artisans with disabilities are carving out identity for themselves

हुनर का ऐसा दम: अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में दिव्यांग कारीगर अपने बूते बना रहे खुद की पहचान

Thu, 26 Nov 2026 07:56 AM IST
अनुज कुमार सचिन कुमार, अमर उजाला, न्ई दिल्ली
सचिन कुमार, अमर उजाला, न्ई दिल्ली Published by: अनुज कुमार Updated Thu, 26 Nov 2026 07:56 AM IST
सार

अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में 19 राज्यों के 130 से अधिक दिव्यांग कारीगरों ने अपने हुनर का प्रदर्शन किया। इन कारीगरों ने बाधाओं को पार करते हुए आत्मनिर्भरता की मिसाल पेश की। दृष्टिबाधित कारीगर हाथों के स्पर्श से खूबसूरत उत्पाद बनाकर ग्राहकों को आकर्षित कर रहे हैं।

विज्ञापन
international trade fair artisans with disabilities are carving out identity for themselves
दिल्ली ट्रेड फेयर - फोटो : जी पाल

विस्तार

आंखों की रोशनी नहीं है, लेकिन हाथों में ऐसा हुनर है कि देखने वाले दंग रह जाएं। बोलने-सुनने में असमर्थ हैं, फिर भी इशारों और मोबाइल के जरिए ग्राहकों को उत्पादों की खूबियां समझा रहे हैं। चलने-फिरने में परेशानी है, लेकिन व्हीलचेयर पर बैठकर कारोबार संभाल रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में दिव्यांग कारीगर अपनी मेहनत और हुनर से न केवल उत्पाद बेच रहे हैं, बल्कि आत्मनिर्भरता की नई मिसाल भी पेश कर रहे हैं।

विज्ञापन


मेले के हॉल नंबर पांच में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय और दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग की ओर से विशेष मंडप लगाया गया है। इसमें 19 राज्यों के 130 से अधिक दिव्यांग कारीगर और छोटे कारोबारी अपने उत्पादों के साथ पहुंचे हैं। यहां बांस और जूट की टोकरियां, मोमबत्तियां, मिट्टी के बर्तन, मधुबनी पेंटिंग, कपड़े और सजावटी सामान उपलब्ध हैं।
विज्ञापन


अब खुद संभाल रहे कारोबार : केरल के कारीगर अनंतु बताते हैं कि शुरुआत में उन्हें लगता था कि दिव्यांगता के कारण वे कुछ नहीं कर पाएंगे और दूसरों पर निर्भर रहना पड़ेगा। लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी और अपने हुनर को निखारा। आज वे खुद उत्पाद बनाकर बड़े मेले में बेच रहे हैं। मध्य प्रदेश के ऋतिक भी अपने बनाए सामान के साथ पहुंचे हैं। उनका कहना है कि लोगों से अपने काम की सराहना मिलना उनके लिए सबसे बड़ी खुशी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


खूबसूरत उत्पादों को स्पर्श से दे रहे आकार 
मंडप में दृष्टिबाधित कारीगर हाथों के स्पर्श से बांस की पतली लकड़ियों और जूट के धागों से टोकरियां बना रहे हैं। वे मोम से अलग-अलग आकार की मोमबत्तियां भी तैयार करते हैं। उत्पादों की बारीकी और सुंदरता ग्राहकों को आकर्षित कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed