फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शाहीन बाग में गोली चलाने वाले कपिल की हरकत से परिजन हैरान, टीवी पर देखकर चला पता

Sun, 02 Feb 2020 10:56 AM IST
अवधेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: अवधेश कुमार Updated Sun, 02 Feb 2020 10:56 AM IST
विज्ञापन
Family astonished by the action of Kapil who shot in Shaheen Bagh
कपिल गुर्जर - फोटो : Amar Ujala
कपिल गुर्जर का परिवार उसके शाहीन बाग में जाकर गोली चलाने की खबर से काफी हैरान है। परिजनों का कहना है कि उन्हें टीवी से ही यह खबर मिली। कपिल के पिता गजे सिंह गुर्जर वर्ष 2012 में बहुजन समाज पार्टी के टिकट पर नगर निगम में पार्षद का चुनाव लड़ चुके हैं। इसमें उन्हें हार मिली थी। उधर, पुलिस सूत्रों का कहना है कि उसके पास से मिली पिस्टल बढ़िया क्वालिटी की है। इससे लगातार कई गोलियां चलाई जा सकती हैं।
Family astonished by the action of Kapil who shot in Shaheen Bagh
फायरिंग करने वाला शख्स कपिल गुर्जर - फोटो : ANI
कपिल के परिजनों के मुताबिक, शाहीन बाग में 48 दिन से सड़क बंद होने की वजह से वह काफी परेशान था। परिवार की सारी रिश्तेदारी इसके आसपास के गांवों में ही है। इससे उनके परिवार को वहां आने-जाने में दिक्कत हो रही है। इसके अलावा, अन्य लाखों लोग भी रास्ता बंद होने से परेशान हैं। कपिल ने गोली क्यों चलाई और वह पिस्टल कहां से लाया, परिवार को इसकी कोई जानकारी नहीं है।
Family astonished by the action of Kapil who shot in Shaheen Bagh
कपिल गुर्जर ने की फायरिंग - फोटो : अमर उजाला
जानकारी के अनुसार, 23 वर्षीय कपिल गुर्जर पूर्वी दिल्ली के दल्लूपुरा गांव में रहता है। परिवार में पिता गजे सिंह, मां उर्मिला, बड़े भाई सचिन, पत्नी अनीता और करीब डेढ़ साल की बेटी शिवानी के साथ रहता है। उसका विवाह करीब 3 साल पहले हुआ था। पिता की गांव में ही दूध की डेयरी है। कपिल पिता के साथ इसमें ही काम करता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Family astonished by the action of Kapil who shot in Shaheen Bagh
कपिल गुर्जर - फोटो : अमर उजाला
12वीं कक्षा पास करने के बाद वह ओपन कॉलेज से ग्रेजुएशन भी कर रहा है। पिता गजे सिंह ने बताया कि दोपहर 12 बजे तक वह घर पर ही था। इसके बाद वह कब घर से निकला, उन्हें इसकी जानकारी नहीं है। बड़े भाई सचिन ने बताया कि कपिल धार्मिक प्रवृत्ति का है। हर साल वह कावंड़ लेने के लिए हरिद्वार जाता है। शाम करीब 4 बजे उसने टीवी चलाया तो भाई के शाहीन बाग जाकर गोली चलाने का पता चला।
विज्ञापन
Family astonished by the action of Kapil who shot in Shaheen Bagh
कपिल गुर्जर - फोटो : ANI
सचिन के मुताबिक, कपिल का अपराध से कभी कोई रिश्ता नहीं रहा। कई बार उसने शाहीन बाग में सरिता विहार-नोएडा रोड बंद होने पर परेशानी का जिक्र किया था। उनकी सभी रिश्तेदारी मीठापुर, जैतपुर, बदरपुर, आली गांव व आसपास के इलाकों में हैं। रोड बंद होने के कारण उन्हें दिक्कत हो रही है। सचिन के मुताबिक, कपिल के ऐसा करने पर पूरा परिवार ही नहीं, ग्रामीण भी हैरान हैं। कपिल तो बेहद सीधा-सादा है। उधर, कुछ ग्रामीणों ने बताया कि कपिल धार्मिक प्रवृति का होने के साथ दबंग प्रवृति का भी है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed