फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दिल्ली हिंसाः हत्या से पहले उतारा दिए गए थे अंकित के सारे कपड़े, भीड़ ने आधे घंटे तक चाकुओं से गोदा

Sat, 14 Mar 2020 09:04 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Sat, 14 Mar 2020 09:04 AM IST
विज्ञापन
mob stabbed knife half an hour on IB worker Ankit Sharma body during delhi violence
कांस्टेबल अंकित शर्मा का आईडी कार्ड - फोटो : अमर उजाला

आईबी कर्मी अंकित शर्मा के पहले सभी कपड़े उतारे गए। इसके बाद उन्हें चाकू से गोदा गया। आरोपी करीब आधा घंटे तक अंकित शर्मा को चाकू से गोदते रहे और लाठी-डंडों से वार करते रहे। पुलिस अधिकारियों के मानें तो आरोपी चाकू व डंडे लेकर अंकित शर्मा के ऊपर उनकी मौत के बाद तक भी वार करते रहे। बाद में उनके शव को नाले में फेंक दिया गया था। 



यह खुलासा गिरफ्तार आरोपी मूल रूप से अलीगढ़ के मोहल्ला ऊपरकोट के भुजपुरा निवासी हसीन उर्फ सलमान ने किया है। उसने अंकित शर्मा की हत्या का गुनाह कबूल कर लिया है। सलमान का कहना है कि भीड़ में से हर कोई अंकित शर्मा पर वार कर रहा था। किसी ने भी उन्हें बचाने का प्रयास नहीं किया। सलमान सुंदर नगरी में रहता है, लेकिन दंगा करने के लिए चांद बाग गया था। वह तीनों दिन हुए दंगों में दोस्तों के साथ शामिल था।
 

mob stabbed knife half an hour on IB worker Ankit Sharma body during delhi violence
कांस्टेबल अंकित शर्मा (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

सलमान को स्पेशल सेल में तैनात इंस्पेक्टर अतुल त्यागी, एसआई जयवीर, एएसआई देवेंद्र और हवलदार हेवेंद्र की टीम ने नंद नगरी के सुंदर नगरी से गुरुवार को गिरफ्तार किया था। पूछताछ में सलमान ने बताया कि आम आदमी पार्टी के निलंबित पार्षद ताहिर हुसैन के घर के पास दोनों ही तरफ से पथराव हो रहा था। इसके बीच में अंकित शर्मा फंस गए। बचने के प्रयास में वे ताहिर हुसैन के घर से पथराव कर रहे लोगों के नजदीक पहुंच गए। मौका देखकर पथराव कर रहे लोग उन्हें खींचकर ले गए। 

सलमान ने खुलासा किया कि ताहिर हुसैन के घर के पास आरोपियों ने सबसे पहले उनके कपड़े फाड़े और फिर चाकू व लाठी-डंडों से हमले शुरू कर दिए। सलमान ने चाकू पास में स्थित सब्जी की दुकान से लिया और अंकित शर्मा पर हमले करने शुरू कर दिए। इसके बाद वहां भीड़ ने अंकित पर पत्थरों, चाकू व डंडों से वार शुरू कर दिए। भीड़ ने उनका चेहरा भी बुरी तरह गोद दिया था।

mob stabbed knife half an hour on IB worker Ankit Sharma body during delhi violence
दिल्ली हिंसा - फोटो : PTI

सलमान ने बताया कि जब अंकित की मौत हो गई तो उनके शव को चांद बाग में नाले में फेंक दिया गया था। सलमान ने पूछताछ में यह भी बताया कि वह सुंदर नगरी में रहता है, मगर दंगा करने के लिए चांद बाग इलाके में गया था। दंगों से पहले व दंगों के दौरान वह मुस्तफाबाद में दोस्तों के साथ सोया था। वह तीनों दिन हुए दंगों में शामिल था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
mob stabbed knife half an hour on IB worker Ankit Sharma body during delhi violence
ताहिर हुसैन - फोटो : अमर उजाला

अंकित को ताहिर के घर में नहीं ले गए थे
सलमान ने पूछताछ में कहा कि वह और उसके साथी अंकित शर्मा को ताहिर हुसैन के घर के भीतर नहीं ले गए थे। हालांकि हत्या उसके घर के पास ही की गई थी। नृशंस हत्या के बाद बाहर से ही अंकित के शव को नाले में फेंक दिया था। सलमान उन लोगों की संख्या नहीं बता पा रहा है, जो अंकित पर हमले कर रहे थे। उसने कहा है कि उन पर हमला करने वालों की बड़ी भीड़ वहां मौजूद थी।

विज्ञापन
mob stabbed knife half an hour on IB worker Ankit Sharma body during delhi violence
दिल्ली हिंसा - फोटो : अमर उजाला

अपराध शाखा ने रिमांड पर लिया
स्पेशल सेल ने सलमान को शुक्रवार को कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने सलमान को चार दिन के रिमांड पर अपराध शाखा को सौंपा है। अंकित की हत्या की जांच कर रही इंस्पेक्टर अमलेश्वर की टीम रिमांड के दौरान उससे पूछताछ करेगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed