{"_id":"5c9a0d1bbdec226dae669a9e","slug":"lok-sabha-elections-2019-why-sapna-choudhary-dont-want-to-get-married-know-ther-reason","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"शादी के नाम से क्यों भागती हैं सपना चौधरी, लड़कों से नफरत या वजह है कुछ और...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शादी के नाम से क्यों भागती हैं सपना चौधरी, लड़कों से नफरत या वजह है कुछ और...
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Tue, 26 Mar 2019 04:59 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
sapna choudhary
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
हरियाणवी डांसर सपना चौधरी इन दिनों अपनी राजनीतिक पारी को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। राजनीति की शुरुआत से पहले ही उनकी पार्टी ज्वाइन करने की बात विवादों में आ गई है। कभी कांग्रेस की सदस्यता और फिर भाजपा में शामिल होने की अटकलों को लेकर सपना इन दिनों राजनीतिक चर्चा का केंद्र बनी हुई हैं। इसी बीच हम आपको उनकी जिंदगी के सबसे अहम पहलू से रूबरू करा रहे हैं। बात सपना की शोहरत के बीच शादी को लेकर उठते रहे सवालों की है। इतनी प्रसिद्धि मिलने के बाद भी वह शादी के नाम से हमेशा भागती रही हैं जानिए क्या है इसके पीछे की वजह...
2 of 5
sapna choudhary
- फोटो : सोशल मीडिया
अपनी शादी को लेकर सपना चौधरी ने खुलकर एक इंटरव्यू में बात की थी। इसमें उन्होंने कुछ ऐसा जवाब दिया था जिसे सुनकर उनके कई चाहने वालों के दिल टूट सकते हैं। एक बार एक कार्यक्रम में सपना चौधरी से पूछा गया कि वह शादी कब करेंगी तो उन्होंने कहा तपाक से जवाब दिया नहीं कभी नहीं।
3 of 5
sapna choudhary
सपना ने कहा, कभी भी नहीं, मैं शादी-वादी नहीं करना चाहती। वैसे भी जब सलमान खान कुंवारे रह सकते हैं तो हम नहीं रह सकते क्या। लेकिन एकदम से सपना चौधरी ने जवाब बदल दिया और कहा कि अभी अपने काम पर फोकस कर रही हूं। मेरा फोकस पैसों पर है। यह मेरी मर्जी है, जब मर्जी शादी करूं। जबकि सपना चौधरी के बारे में कहा जाता है कि वे मर्दों से नफरत करती हैं। आगे जानिए क्यों है उन्हें लड़कों से नफरत...
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
sapna choudhary
- फोटो : instagram
सपना चौधरी ने उक्त इंटरव्यू में अपने बारे में कई खुलासे किए थे। सपना ने बताया कि उसकी बहन की दो शादियां हुईं, लेकिन दोनों फेल। इसलिए उनका लड़कों पर से विश्वास उठ गया। इसीलिए उन्होंने अभी तक शादी नहीं की। सपना ने ये भी बताया कि उनको एक लड़का पसंद है। सपना ने कहा कि जिन लड़कों ने मुझे पसंद किया वो मुझे कभी पसंद नहीं आए और मैं जिसे पसंद करती हूं वो किसी काम का नहीं है। उससे कुछ कहना ही बेकार है।
विज्ञापन
5 of 5
sapna choudhary
- फोटो : instagram
सपना चौधरी का असली नाम सुष्मिता सेन था। 1995 में सुष्मिता सेन मिस यूनिवर्स बनी थीं, तो उनकी बुआ ने सपना का यह नाम रख दिया। लेकिन उनके मां-बाप ने स्कूल में उनका नाम सपना चौधरी लिखवा दिया, तब से वे इसी नाम के साथ जीने लगीं। सपना का जन्म 25 सितंबर 1995 को दिल्ली के महिपालपुर में हुआ था। शुरुआती शिक्षा रोहतक से हुई, क्योंकि वहां उनके पिता एक निजी कंपनी में काम करते थे। 2008 में पिता का निधन हुआ तो सपना की उम्र करीब 12 साल थी। इसके बाद मां नीलम और भाई-बहनों की जिम्मेदारी इनके कंधों पर आ गई।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।