फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सपना चौधरी को कांग्रेस से दूर करने के बावजूद, इन दो बातों से बहुत परेशान है भाजपा

Tue, 26 Mar 2019 12:43 PM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Tue, 26 Mar 2019 12:43 PM IST
विज्ञापन
Lok Sabha Elections 2019 even after sapna choudhary talks to join bjp party is upset with two things
सपना चौधरी - फोटो : अमर उजाला

हरियाणा की लोकप्रिय डांसर सपना चौधरी के कांग्रेस में शामिल होने के बाद एक दिन में ही बाय-बाय कहने से भले ही भाजपा ने मोर्चा मार लिया, लेकिन दो बातों से वह बहुत परेशान है। इन दो बातों में से एक की वजह उसके समर्थक हैं वहीं दूसरी वजह सपना चौधरी का एक बयान है।

Lok Sabha Elections 2019 even after sapna choudhary talks to join bjp party is upset with two things
सपना चौधरी - फोटो : अमर उजाला

दरअसल, सपना चौधरी के कांग्रेस में शामिल होने की खबरों के बाद भाजपा समर्थकों ने सोशल मीडिया पर उन्हें व कांग्रेस को आडे़ हाथ लिया था। अब सपना के भाजपा में आने की खबरों के बाद उन्होंने चुप्पी साध ली है। हालांकि भाजपा नेता सपना को कांग्रेस से दूर करने को बड़ी उपलब्धि मान रहे हैं।

Lok Sabha Elections 2019 even after sapna choudhary talks to join bjp party is upset with two things

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी ने भी सपना से मुलाकात की पुष्टि कर दी है। उनका कहना है कि सपना एक अच्छी कलाकार हैं और कलाकार होने के नाते ही वे सपना से मिले हैं। तिवारी ने यह भी कहा कि वे जल्द ही एक अच्छी खबर देने वाले हैं। उनका इशारा संभवत: सपना को भाजपा में शामिल कराने को लेकर था। दूसरी तरफ, सपना ने हालांकि भाजपा में शामिल होने के मसले पर कुछ नहीं कहा, लेकिन मनोज तिवारी के साथ-साथ प्रियंका गांधी की भी तारीफ कर दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Lok Sabha Elections 2019 even after sapna choudhary talks to join bjp party is upset with two things

दूसरी ओर, सोशल मीडिया पर सपना चौधरी को लेकर समर्थकों की आपत्तिजनक टिप्पणियों से प्रदेश भाजपा के नेता परेशान हैं। उनका कहना है कि सपना एक कलाकार हैं और उनके खिलाफ टिप्पणियां करना गलत है।
गठबंधन पर तिवारी ने कसा तंज
प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी ने कांग्रेस-आप के बीच संभावित गठबंधन पर तंज कसा है। उन्होंने कहा कि गठबंधन बिना किसी नीति के सत्ता के लिए किया जा रहा है। कांग्रेस को पता है कि गठबंधन हुआ तो वह खत्म हो जाएगी और यदि न हुआ तो आप खत्म हो जाएगी। अब दोनों पार्टियों को तय करना है कि किसे खत्म होना है।

विज्ञापन
Lok Sabha Elections 2019 even after sapna choudhary talks to join bjp party is upset with two things
- फोटो : instagram

सपना चौधरी को कभी टिकट का वादा नहीं किया : हुड्डा
हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड़्डा ने कहा कि सपना चौधरी से कांग्रेस ने टिकट का वादा कभी नहीं किया। टिकट का फैसला पार्टी के बड़े नेता बेहद विचार-विमर्श के बाद करते हैं। अगर उन्होंने कभी कांग्रेस की सदस्यता ली होगी तो ली होगी। अब यह कोई विषय ही नहीं है। यह बात उन्होंने हाथी डूबा स्थित पूर्व विधायक हाजी जमीउल्लाह के आवास पर पत्रकारों से बातचीत में कही। वे सोमवार को लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के प्रत्याशी चौ. बिजेंद्र सिंह का नामांकन कराने के लिए अलीगढ़ आए थे। उन्होंने कहा कि सपना चौधरी की अपनी इच्छा है कि किस पार्टी में जाए, किसका समर्थन करें। उन्होंने कहा कि गठबंधन के साथ कांग्रेस है या नहीं बड़ा सवाल यह नहीं है। आज सबसे बड़ी प्राथमिकता यह है कि भाजपा को किस तरह हराया जा सकता है। आज समाज का प्रत्येक वर्ग भाजपा से नाखुश है, लोग हिसाब मांग रहे हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed