फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मंदिर में प्रेमी युगल के हत्यारे के बारे में चौंकाने वाला खुलासा, सात गोलियां मारने के बाद भी...

Tue, 26 Mar 2019 11:38 AM IST
पूजा त्रिपाठी राहुल सक्सेना, अमर उजाला, गाजियाबाद
राहुल सक्सेना, अमर उजाला, गाजियाबाद Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Tue, 26 Mar 2019 11:38 AM IST
विज्ञापन
love couple murder in ghaziabad temple killer shot seven rounds then shake bodies to confirm death
love couple murder - फोटो : अमर उजाला

लोग मंदिर में पूजा और मन की शांति के लिए जाते हैं। प्रेमी युगल की हत्या कर हमलावर ने मंदिर में दहशत फैला दी। हमलावर ने युगल को सात गोली मारी। वह जरा भी नहीं हिचका। गोली मारने के बाद भी उसने कुछ ऐसा किया जिसे जानकर पुलिस भी चौंक गई। उसके बाद वह बहुत आराम से वहां से फरार हो गया। पढ़ें क्या है पूरी वारदात...

love couple murder in ghaziabad temple killer shot seven rounds then shake bodies to confirm death
love couple murder - फोटो : अमर उजाला

गोली मारनेे के बाद हत्यारे ने दोनों के शरीर को हिलाकर देखा कि कहीं वह जिंदा तो नहीं है। मौत सुनिश्चित होने पर वह आराम से हाथ में पिस्टल लहराता हुआ फरार हुआ। गौरतलब है कि अन्नू करीब तीन साल पहले पिथौरागढ़ से गाजियाबाद में शीशे का काम करने के लिए आया था। यहां पर उसकी दोस्ती प्रीति से हो गई। दोनों की दोस्ती कुछ दिन बाद प्यार में बदल गई। दोनों ने अपने प्रेम की कहानी माता-पिता को बताई। माता-पिता शादी के लिए तैयार हो गए। परिवार के लोग जानते थे कि दोनों एक दूसरे को बहुत प्यार करते हैं। बताया कि प्रीति साईं की बड़ी भक्त थी। जब भी उसका मन होता था तो वह अन्नू को साईं मंदिर चलने के लिए बोलती थी। दोनों साईं मंदिर में जाकर पूजा अर्चना करते थे।

love couple murder in ghaziabad temple killer shot seven rounds then shake bodies to confirm death
love couple murder - फोटो : अमर उजाला

सोमवार की सुबह भी ऐसा हुआ। प्रीति और अन्नू दोनों साईं उपवन स्थित साईं मंदिर पहुंचे। दोनों ने पूजा अर्चना कर प्रसाद ग्रहण किया। वह मंदिर से बाहर निकलकर कर चप्पल पहन रहे थे कि इसी दौरान एक व्यक्ति पैदल टहलता हुआ आया। दोनों पर सात राउंड फायरिंग कर दी। चार गोली अन्नू और तीन गोली प्रीति को मारी। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई, लेकिन हत्यारे को इससे भी शांति नहीं मिली। उसने दोनों के शरीर को हिलाकर देखा कि मौत हुई है या नहीं हुई। मंदिर के सामने सड़क से गुजर रही वृद्धा ने बताया कि आरोपी ने गोली मारने के बाद उन्हें हिलाया और उसके बाद वह पैदल ही चला गया। बाद में मंदिर के पुजारी और अन्य लोग मौके पर पहुंचे। पुजारी ने बताया कि एक व्यक्ति के हाथ में पिस्टल थी और वह उसे हाथ में लहराते हुए पैदल जा रहा था। पुलिस को सूचना दे दी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
love couple murder in ghaziabad temple killer shot seven rounds then shake bodies to confirm death
love couple murder - फोटो : अमर उजाला

बुधवार को होता दोनों परिवारों का मिलन
प्रीति की शुक्रवार को अन्नू की मां राजकुमारी से फोन पर बात हुई थी। वह बुधवार को मिलने के लिए घर जाती। दोनों परिवार के लोग मिलते। मिलकर शादी की तिथि तय करते। प्रीति ने कहा कि परिवार के लोग शादी में ज्यादा रुपये खर्च नहीं कर पाएंगे। उन्होंने बताया कि बुधवार का इंतजार कर रहे थे। प्रीति को हमने देखा भी नहीं था। देखने से पहले ही दोनों बच्चों को खत्म कर दिया। शादी में दोनों तरफ के पांच-पांच लोग बुलाने की बात हुई थी।

विज्ञापन
love couple murder in ghaziabad temple killer shot seven rounds then shake bodies to confirm death
love couple murder - फोटो : अमर उजाला

एक निजी स्कूल की यूनिफार्म शॉप पर काम करती थी प्रीति
प्रीति के तीन बहन और एक भाई है। सबसे बड़ी बहन की शादी हो चुकी है। प्रीति दूसरे नंबर की है। वह एक निजी स्कूल में यूनिफार्म की शॉप पर नौकरी करती थी। उसके छोटी बहन प्रियंका भी एक निजी स्कूल में यूनिफार्म शॉप पर काम करती है। छोटा भाई रोहित ग्रेजुएशन की पढ़ाई कर रहा है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed