{"_id":"5a5619324f1c1bd5178b5ed3","slug":"karni-sena-said-that-if-movie-will-get-released-then-we-will-put-curfew-in-cinema-hall","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"करणी सेना ने ‘पद्मावत’ के रिलीज पर फिर दी धमकी, कही कर्फ्यू लगाने की बात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करणी सेना ने ‘पद्मावत’ के रिलीज पर फिर दी धमकी, कही कर्फ्यू लगाने की बात
Thu, 11 Jan 2018 10:36 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Thu, 11 Jan 2018 10:36 AM IST
विज्ञापन
1 of 6
karni sena
- फोटो : vivek nigam
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
पद्मावती फिल्म का नाम बदलकर पद्मावत करने के बाद भी इसका विरोध कर रही करणी सेना इसे रिलीज होने देने के लिए तैयार नहीं है। करणी सेना के संस्थापक लोकेंद्र सिंह काल्वी ने कहा कि नाम बदलकर और फिल्म में कट लगाकर हमारी भावनाओं व इतिहास के साथ छेड़छाड़ बर्दाश्त नहीं करेंगे। करणी सेना ने कहा कि हमे फिल्म पर पूर्ण प्रतिबंध के अलावा कुछ भी मंजूरी नहीं है।
2 of 6
karni sena
- फोटो : vivek nigam
दिल्ली में आयोजित प्रेस कांफ्रेस में लोकेंद्र सिंह ने कहा कि बाजार में अफवाह है कि फिल्म 25 जनवरी को रिलीज हो रही है। मगर हमारी जानकारी में अभी तक फिल्म को सेंसर बोर्ड से मंजूरी नहीं मिली है। फिर भी मैं साफ कर देना चाहता हूं कि फिल्म जब भी रिलीज होगी हम इसका विरोध करेंगे। सामाजिक संस्थाओं के साथ जनता से मिलकर हम सिनेमाघरों में जनता कर्फ्यू लगाएंगे।
3 of 6
padmavati
फिल्म निर्माता संजय लीला भंसाली शुरू से हमारी भावनाओं से खिलवाड़ कर रहे हैं। लोकेंद्र सिंह ने कहा उत्तराखंड सरकार से मिलकर आ रहा हूं। वह भी हमारी बात से सहमत है। सिर्फ चार राज्यों की राजधानी कोलकाता, अगरतला, श्रीनगर और तेलंगाना जाकर वहां की सरकारों से मिलना है। छह राज्य पाबंदी से सहमत हैं इसमें राजस्थान, गोवा और यूपी के मुख्यमंत्री भी सहमति जता चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
padmavati
उन्होंने कहा कि मै उत्तराखंड से आते हुए हरिद्वार भी गया। वहां अपने पंडितों से पीढ़ियों की जानकारी ली। उनके मुताबिक रानी पद्मावती नाम काल्पनिक नहीं है। अब मेरे सबूत भी है। लोकेंद्र सिंह उन तीन सदस्यीय कमेटी प्रो. कपिल कुमार सिंह, पद्मावती के वंशज अरविंद सिंह मेवाड़ और इतिहासकार डॉ. चंद्रमणि सिंह का हवाला देते हुए कहा कि ये तीनों फिल्म देखने के बाद प्रतिबंध लगाने की बात कह चुके हैं।
विज्ञापन
5 of 6
Padmavati
सेंसर बोर्ड फिल्म में 26 कट लगवा रहा है और नाम बदला जा रहा है। इसका मतलब है कुछ तो गलत है। ऐसे में फिर हमें बेवकू फ बनाने के लिए नई एडवाइजरी कमेटी बनाकर फिल्म दिखाने की बात की जा रही है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।