फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

JNU : गाइड से मिलने आया छात्र लैब से हुआ छूमंतर, कारण है ये लड़की

Thu, 11 Jan 2018 10:34 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 11 Jan 2018 10:34 AM IST
विज्ञापन
jnu student is missing from monday from lab
mukul jain - फोटो : facebook

देश की प्रतिष्ठित यूनिवर्सिटी (जेएनय) से गायब हुए जेएनयू के छात्र नजीब अहमद का अभी कुछ पता नहीं लगा है, वहीं दूसरी ओर जेएनयू से एक और छात्र के गायब होने का मामला सामने आया है।

jnu student is missing from monday from lab
mukul jain - फोटो : facebook

गायब छात्र इग्नू से पीएचडी कर रहा था। वह आठ जनवरी से गायब है। वसंतकुंज (नार्थ) थाना पुलिस ने मंगलवार को मामला दर्जकर छात्र की तलाश तेज कर दी है। पुलिस के अनुसार, तोरब नगर, गाजियाबाद निवासी मुकुल जैन (26) इग्नू से पीएचडी कर रहा था।

jnu student is missing from monday from lab
mukul jain - फोटो : facebook

लापता छात्र जेएनयू की एक प्रोफेसर का सहायक गाइड है। वह उनके पास आता रहता था। लाइफ साइंस का शोधार्थी मुकुल सोमवार को जेएनयू अपनी गाइड से मिलने आया था। वह लैब संख्या 408 से गायब बताया जा रहा है। उसके बाद कैंपस में लापता छात्र का पोस्टर चस्पा करने के साथ ही सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी शेयर की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
jnu student is missing from monday from lab
mukul jain - फोटो : facebook

दक्षिण-पश्चिमी जिला डीसीपी मिलिंद डुंबेरे ने बताया कि मुकुल जैन जेएनयू का रजिस्टर्ड छात्र नहीं है। जैन के गायब होने की शिकायत उसकी बहन शिल्पी ने वसंतकुंज (नार्थ) थाना पुलिस को दी। पुलिस ने आसपास की जिला पुलिस के अलावा पड़ोसी राज्यों की पुलिस को इसकी सूचना दे दी है।

विज्ञापन
jnu student is missing from monday from lab
mukul jain - फोटो : facebook

पुलिस ने जऐनयू की फुटेज खंगाली है। एक फुटेज में वह सोमवार को जेएनयू के पूर्वी गेट से 12.30 बजे निकलते दिखाई दे रहा है। एक पुलिस अधिकारी के अनुसार, छात्र का किसी युवती से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। इस कारण वह गायब हुआ है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed