फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

धमकियों पर बोली गुरमेहर-शहीद की बेटी हूं, मैं मरने से नहीं डरती

Tue, 28 Feb 2017 09:22 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 28 Feb 2017 09:22 AM IST
विज्ञापन
kargil martyr daughter gurmehar kaur says she is not afraid of bullet like her father
गुरमेहर कौर

सोशल मीडिया पर एबीवीपी के खिलाफ कैंपेन चलाने के बाद दुष्कर्म की धमकियां पाने वाली डीयू छात्रा और कारगिल शहीद की बेटी ने कहा है कि वो भी अपने पिता की तरह देश के ल‌िए गोली खाने से नहीं झिझकेगी। बता दें क‌ि कौर ने रेप धमक‌ियां म‌िलने के ख‌िलाफ द‌िल्ली मह‌िला आयोग की मदद से पुल‌िस में एफआईआर भी दर्ज कराई है।

kargil martyr daughter gurmehar kaur says she is not afraid of bullet like her father
गुरमेहर कौर, रामजस कॉलेज, एबीवीपी

कारगिल में शहीद हुए कैप्टन मनदीप सिंह की बेटी गुरमेहर कौर ने कहा है कि वो भी अपने पिता की तरह देश के गोली खाने से नहीं झिझकेगी। उसका कैंपेन उस संस्था के खिलाफ था जो 'अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता' जैसे फंडामेंटल राइट को छीनने की कोशिश करता है। 

kargil martyr daughter gurmehar kaur says she is not afraid of bullet like her father
abvp

गुरमेहर ने कहा कि 'मैं डरूंगी नहीं और ना ही पीछे हटूंगी, मेरे पिता ने देश के लिए गोली खाई और मैं भी देश के लिए गोली खाने को तैयार हूं। मैं चाहती हूं कि सभी छात्र हिंसा के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद करें और कहें कि अब वो ये सब बरदाश्त नहीं करेंगे।'

विज्ञापन
विज्ञापन
kargil martyr daughter gurmehar kaur says she is not afraid of bullet like her father
abvp

गुरमेहर ने बताया कि उसे कई तरह से धमकियां मिल चुकी हैं। 'मैं डरूंगी नहीं क्योंकि मैं जानती हूं कि मैं सच के लिए खड़ी हूं। और मेरे लिए ये मायने नहीं रखता कि आप सत्ता में है, कोई भी मुझसे ये नहीं कह सकता कि मुझे उनसे डरना चाहिए।'

विज्ञापन
kargil martyr daughter gurmehar kaur says she is not afraid of bullet like her father
abvp

अपने कैंपेन के बारे में गुरमेहर कहती हैं कि, 'रोज की तरह वो दिन भी ‌सामान्य था, जब मुझे पता चला कि रामजस कॉलेज में हुए प्रदर्शन में कुछ छात्राएं को शारिरीक रूप से चोट पहुंचाई गई है। मुझे ये भी पता चला कि कुछ महिलाओं को रेप की धमकियां भी मिली हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed