{"_id":"5daa92f08ebc3e93b7750516","slug":"kamlesh-tiwari-murder-wife-says-wont-cremate-his-body-till-cm-pays-them-visit-i-will-self-immolation","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कमलेश तिवारी के अंतिम संस्कार के लिए माना परिवार, परिजनों से मिलेंगे सीएम योगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कमलेश तिवारी के अंतिम संस्कार के लिए माना परिवार, परिजनों से मिलेंगे सीएम योगी
Sat, 19 Oct 2019 10:07 AM IST
शाहरुख खान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शाहरुख खान
Updated Sat, 19 Oct 2019 10:07 AM IST
विज्ञापन
हिंदू महासभा के पूर्व अध्यक्ष कमलेश तिवारी हत्याकांड में उबाल बढ़ता ही जा रहा है। शुक्रवार को हुई हत्या के बाद शनिवार सुबह कमलेश के परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार करने से इनकार कर दिया। परिजनों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को बुलाने की मांग की है। साथ ही कमलेश की पत्नी ने भी चेतावनी दी है। हालांकि दोपहर में खबर आई कि परिजन अंतिम संस्कार के लिए मान गए हैं। सीएम योगी परिवार से रविवार को मुलाकात करेंगे।
कमलेश तिवारी की मां और पत्नी
- फोटो : ANI
न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक, कमलेश के परिजनों का कहना है कि शव का अंतिम संस्कार तब तक नहीं करेंगे, जब तक सीएम योगी आदित्यनाथ खुद आकर मुलाकात नहीं करते।
कमलेश तिवारी की पत्नी
- फोटो : एएनआई
इसके अलावा कमलेश तिवारी की पत्नी ने चेतावनी दी है कि हमारी मांग नहीं मानी गई तो वो आत्मदाह कर लेंगी। इससे पहले शनिवार को उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा हिंदूवादी नेता कमलेश तिवारी के घर पहुंचे थे। इस दौरान वहां मौजूद लोगों ने कमलेश तिवारी के दरवाजे पर प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस आक्रोश के चलते शर्मा तिवारी के परिवार से भी नहीं मिल पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
कमलेश तिवारी (फाइल फोटो)
- फोटो : फाइल फोटो
रिपोर्ट के मुताबिक, सीएम योगी कमलेश तिवारी के परिजनों से रविवार को शाम तक मुलाकात करेंगे। सीएम से मिले आश्वासन के बाद परिवार अंतिम संस्कार के लिए मान गया है। अभी सीएम योगी महाराष्ट्र दौरे पर हैं। उनकी मुंबई में रैली है।
विज्ञापन
कमलेश तिवारी की हत्या पर शोक बनाते परिवारजन
- फोटो : अमर उजाला
आपको बता दें कि अनवारूल हक ने चार दिसंबर 2015 को बिजनौर में एसपी ऑफिस के सामने एक प्रदर्शन के दौरान कमलेश तिवारी का सिर कलम करने वाले को 51 लाख रुपये का इनाम देने का एलान किया था। जबकि किरतपुर क्षेत्र के गांव भनेड़ा के मुफ्ती नईम कासमी ने भी कमलेश तिवारी का सिर कलम करने वाले को करोड़ों रुपये का इनाम देने की घोषणा की थी।