फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आसमान में खुला एक अनोखा रेस्टोरेंट, आप भी चाहते हैं खाना, तो नोएडा जरूर आना

Fri, 18 Oct 2019 05:07 PM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Fri, 18 Oct 2019 05:07 PM IST
विज्ञापन
flying restaurant in noida at garden galleria mall its 160 feet above ground know all about it
- फोटो : लाल सिंह

क्या आपको रोमांचकारी चीजें लुभाती हैं? क्या आपको ऊंचाई से डर नहीं लगता और आपको ये बात रोमांचित करेगी कि आप जमीन से 160 फुट ऊपर हवा में बैठकर खाना खाएं? अगर आपका जवाब हां है तो नोएडा में खुला पहला फ्लाई डाइनिंग रेस्त्रां आपके लिए ही है। जमीन से 160 फीट की ऊंचाई पर, हवा में झूलते हुए, जहां मधुर संगीत बज रहा हो ऐसे माहौल में अगर खाना खाने को मिले तो... 

flying restaurant in noida at garden galleria mall its 160 feet above ground know all about it
- फोटो : लाल सिंह

नोएडा के गार्डन गैलेरिया मॉल में हाल ही में एक ऐसा अनोखा रेस्त्रां खुला है, जहां आपको हवा में लटककर खाना खाना होगा। इसे फ्लाई डाइनिंग रेस्टोरेंट नाम दिया गया है। 

flying restaurant in noida at garden galleria mall its 160 feet above ground know all about it
- फोटो : सोशल मीडिया

नोएडा सेक्टर-38 में 160 फीट की ऊंचाई पर बना यह रेस्टोरेंट शाम छह बजे से रात के 10 बजे तक खुला रहता है। इस रेस्टोरेंट में क्रेन की मदद से डाइनिंग टेबल को हवा में लटकाया गया है, जिसमें कुल 24 सीटें हैं। एक ग्राहक के लिए यहां डिनर का समय 40 मिनट तय किया गया है। ग्राहकों के अलावा हवा में लटके इस डाइनिंग टेबल के बीच में रेस्टोरेंट का एक कर्मचारी भी खड़ा रहता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
flying restaurant in noida at garden galleria mall its 160 feet above ground know all about it
फ्लाई डाइनिंग रेस्टोरेंट - फोटो : Fly dining

इस अनोखे रेस्टोरेंट के मालिक का नाम निखिल कुमार है। लोगों को हवा में खाना खिलाने का ये आइडिया उन्हें दो साल पहले आया था, जब उन्होंने पहली बार दुबई की यात्रा की थी। उसके बाद उन्होंने सोचा कि इसकी शुरुआत नोएडा में की जानी चाहिए। 

विज्ञापन
flying restaurant in noida at garden galleria mall its 160 feet above ground know all about it
फ्लाई डाइनिंग रेस्टोरेंट - फोटो : Social media

निखिल कुमार ने बताया कि यह काम काफी जोखिम भरा था, क्योंकि इसमें कई चुनौतियां थीं। पहली तो ये कि इसके लिए ग्राहकों को कैसे तैयार किया जाए और दूसरी सुरक्षा के उपाय कैसे किए जाएं, ताकि कोई दुर्घटना न हो। इसके लिए सुरक्षा के सभी उपायों को परखा गया और उनके बारे में हर तरह की जानकारी जुटाई गई, ताकि ग्राहक हवा में लटक कर खाना खाने को तैयार हो जाएं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed