फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Vikram Joshi हत्याकांड: भाई और ढाई साल के बेटे ने दी मुखाग्नि, लोगों की आंखों से छलक पड़े आंसू

Thu, 23 Jul 2020 09:55 AM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला ब्यूरो, गाजियाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, गाजियाबाद Published by: प्राची प्रियम Updated Thu, 23 Jul 2020 09:55 AM IST
विज्ञापन
Vikram Joshi Reporter News: murder case update two and half years old son performs last rites 
विक्रम जोशी: पिता को मुखाग्नि देता बेटा - फोटो : अमर उजाला
भांजी को दबंगों की छेड़छाड़ से बचाने के कारण पत्रकार विक्रम जोशी को अपनी जान गंवानी पड़ी। दबंगों ने गाजियाबाद में विक्रम के सिर में गोली मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए और बाद में दम तोड़ दिया। बुधवार को जब विक्रम जोशी के शव को छोटे भाई और ढाई साल के बेटे राघवन ने मुखाग्नि दी तो वहां मौजूद लोग आंसू नहीं रोक पाए। 


 
Vikram Joshi Reporter News: murder case update two and half years old son performs last rites 
विक्रम जोशी - फोटो : अमर उजाला
ढाई साल के मासूम को भी पता था कि अब उसके पिता उसे गोद में उठाने कभी नहीं आएंगे। विक्रम जोशी के अंतिम संस्कार में पत्रकारिता जगत के लोग, कांग्रेस व सपा के नेता शामिल हुए। 

 
Vikram Joshi Reporter News: murder case update two and half years old son performs last rites 
पिता की मौत के बाद बिलखती बेटी - फोटो : अमर उजाला
दोपहर करीब 1:15 बजे विक्रम जोशी का शव अंतिम संस्कार के लिए हिंडन घाट पर ले जाया गया। शव पहुंचने से पहले ही वहां अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी थी। हर किसी के दिल में एक ही सवाल, एक ही कसक थी कि महज पुलिस से छेड़छाड़ की शिकायत करने पर बदमाशों ने उनकी हत्या क्यों कर दी। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Vikram Joshi Reporter News: murder case update two and half years old son performs last rites 
विक्रम जोशी की बहन - फोटो : अमर उजाला
अंतिम संस्कार में विक्रम जोशी का ढाई साल का बेटा राघवन, दो बहनें और छोटे भाई समेत रिश्तेदार, पड़ोसी और राजनीतिक दलों के लोग भी शामिल हुए। कांग्रेस जिलाध्यक्ष बिजेंद्र यादव ने कहा कि यूपी में कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं रह गई है। बदमाश सरेआम बहन-बेटियों से छेड़छाड़ कर रहे हैं और शिकायत करने पर परिजनों की हत्या कर रहे हैं। पुलिस इस सब को देखती रहती है। मुख्यमंत्री को नैतिक आधार पर कुर्सी छोड़ देनी चाहिए।

 
विज्ञापन
Vikram Joshi Reporter News: murder case update two and half years old son performs last rites 
विक्रम जोशी की मौत के बाद अस्पताल के बाहर जुटी भीड़ - फोटो : अमर उजाला
रालोद राष्ट्रीय महासचिव त्रिलोक त्यागी ने कहा कि विक्रम जोशी की हत्या जिन पुलिसकर्मियों की लापरवाही के कारण हुई है, उन्हें तुरंत निलंबित किया जाए। विक्रम के परिवार को 25 लाख की आर्थिक मदद, सुरक्षा और सरकारी नौकरी दी जाए। गाजियाबाद पुलिस बिल्डर विक्रम त्यागी का सुराग भी नहीं लगा पाई है। जो अधिकारी काम नहीं कर रहे उन्हें गाजियाबाद से तत्काल हटाया जाना चाहिए।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed