फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पत्रकार विक्रम जोशी के हत्यारे की पुलिस से थी दोस्ती, डर से घर बेचकर चले गए कई परिवार

Thu, 23 Jul 2020 08:57 AM IST
प्राची प्रियम राहुल सक्सेना, गाजियाबाद
राहुल सक्सेना, गाजियाबाद Published by: प्राची प्रियम Updated Thu, 23 Jul 2020 08:57 AM IST
विज्ञापन
Journalist Vikram Joshi murder accused had strong connections with policemen
विक्रम जोशी हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला
गाजियाबाद में पत्रकार विक्रम जोशी की हत्या से लोगों में आक्रोश है। एक तरफ पुलिस की कार्यशैली पर तमाम सवाल उठाए जा रहे हैं, वहीं दूसरी ओर हत्यारोपियों को फांसी की सजा देने की मांग की जा रही है। इसी बीच मुख्य आरोपी रवि के बारे में तमाम हैरान करने वाले खुलासे सामने आए हैं। पता चला है कि पुलिस के दम पर हत्यारोपी व गैंग का सरगना रवि माफियागिरी करता था। 


 
Journalist Vikram Joshi murder accused had strong connections with policemen
पिता को मुखाग्नि देता ढाई साल का बेटा - फोटो : अमर उजाला
उसके घर पर पुलिस का आना-जाना था। इससे लोगों में डर था कि उसके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं होगी। दोस्ती की वजह से पुलिस रवि पर हाथ नहीं डालती थी। रवि के साथ 10 से 20 लोगों का गैंग रहता था। पिछले डेढ़ साल में उसने प्रताप विहार में डॉन जैसी पहचान बना ली थी। जो भी उसके खिलाफ बोलता था, उसे घर के अंदर घुसकर तब तक मारता था जब तक पीड़ित हाथ जोड़कर माफी न मांग ले। 

 
Journalist Vikram Joshi murder accused had strong connections with policemen
पिता की मौत के बाद बिलखती बेटी - फोटो : अमर उजाला
डर से कई परिवार विजयनगर प्रताप विहार से मकान बेचकर चले गए थे। विक्रम जोशी ने रवि को समझाने की कोशिश की थी, लेकिन वह नहीं माना और उसकी हरकतें लगातार बढ़ती रहीं। विरोध बढ़ा तो रवि ने विक्रम को ही ठिकाने लगाने की योजना बना ली। विक्रम की भांजी के जन्मदिन वाले दिन ही उसने हमला कर दिया। प्रताप विहार निवासी रवि को डॉन या दादा कहलवाना पसंद था। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Journalist Vikram Joshi murder accused had strong connections with policemen
विक्रम जोशी की बहन - फोटो : अमर उजाला
रवि के दाएं हाथ के तौर पर शहनूर उर्फ छोटू और बाएं हाथ के तौर पर आकाश बिहारी काम करता था। छोटू ने ही विक्रम के सिर में गोली मारी थी। लोगों ने बताया कि रवि पूरे दिन मोहल्ले में घूमता रहता था। लड़कियों से छेड़छाड़ करता था, जो भी विरोध करता था, उसे पीट देता था। उसकी दबंगई के कारण कोई भी उससे बोलता नहीं था। धीरे-धीरे लोगों में उसका डर बैठना शुरू हो गया। 

 
विज्ञापन
Journalist Vikram Joshi murder accused had strong connections with policemen
विक्रम जोशी की मौत के बाद अस्पताल के बाहर जुटी भीड़ - फोटो : अमर उजाला
रवि के घर पुलिस का आना-जाना होने से इलाके का कोई भी व्यक्ति उससे कुछ बोलता नहीं था। सबको लगता था कि थाने में शिकायत करेंगे तो उसका कुछ नहीं बिगड़ेगा लेकिन यह बाद में एक-एक करके सबको मारेगा। महिलाओं ने बताया कि मारपीट के दौरान यदि कोई अपने घर से बाहर निकलता था तो रवि उसे भी भुगतने की धमकी देता था। इसलिए कोई किसी को बचाने नहीं आता था। लोगों का आरोप है कि पुलिस का उसे और उसके पिता को पूरा संरक्षण था।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed