फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दुबई के कारोबारी से मांगी पांच करोड़ की रंगदारी, तिहाड़ से आई कॉल!

Thu, 23 Jul 2020 05:59 AM IST
दुष्यंत शर्मा पुरुषोत्तम वर्मा, नई दिल्ली
पुरुषोत्तम वर्मा, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Thu, 23 Jul 2020 05:59 AM IST
विज्ञापन
Dubai-based businessman asked for five crore extortion
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media

लॉकडाउन के कारण इन दिनों भारत में परिवार के साथ रह रहे दुबई के एनआरआई कारोबारी से 5 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी जा रही है। दिल्ली में रह रहे कारोबारी को इंटरनेशनल नंबरों से कॉल कर रंगदारी देने का दबाव बनाया जा रहा है। इससे कारोबारी व उनका पूरा परिवार डरा-सहमा है। 


 

Dubai-based businessman asked for five crore extortion
delhi police - फोटो : Amar Ujala

दिल्ली पुलिस ने उन्हें सुरक्षा मुहैया कराई है। रोहिणी जिला पुलिस, स्पेशल सेल व अपराध शाखा आदि यूनिटें आरोपियों को तलाश रही हैं। लॉकडाउन के बाद रंगदारी मांगने की वारदात काफी बढ़ गई हैं। इस कारोबारी को 5 हजार करोड़ से ज्यादा के घपले के आरोप में डायरेक्टोरेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलीजेंस (डीआरआई) ने पिछले साल गिरफ्तार किया था। इसके बाद इन्हें मेरठ जेल में रखा गया था।
 

Dubai-based businessman asked for five crore extortion
demo pic

दिल्ली पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि कारोबारी 6 वर्ष से दुबई में रह रहे हैं और वहीं की नागरिकता ले ली है। उनका आयात-निर्यात का व्यवसाय है। दिल्ली पुलिस को दी शिकायत में उन्होंने कहा कि वे लॉकडाउन से पहले 15 मार्च, 2020 को व्यवसाय के सिलसिले में भारत आए थे। 23 मार्च को लॉकडाउन हो गया तो वे दिल्ली में फंस गए। अभी दुबई की नियमित फ्लाइट्स नहीं हैं। इस कारण उन्होंने परिवार को भी दिल्ली बुला लिया। अब उन्हें और परिवार को जान से मारने की धमकी देकर पांच करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी जा रही है। इंटरनेशनल नंबर से उन्हें काफी कॉल आई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Dubai-based businessman asked for five crore extortion
Tihar Jail - फोटो : अमर उजाला
सभी कॉल इंटरनेशनल नंबरों से व्हाट्स एप पर की जा रही हैं। शुरुआती जांच में पता चला है कि तिहाड़ जेल से ये कॉल की गई हैं। हालांकि पुलिस अधिकारी इसकी पुष्टि करने से बच रहे हैं। तिहाड़ जेल में बंद एक गैंगस्टर के नाम से रंगदारी मांगी जा रही है। 

 
विज्ञापन
Dubai-based businessman asked for five crore extortion
सांकेतिक तस्वीर
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, हो सकता है कि ये कॉल भारत से की जा रही हों और नंबर अंतरराष्ट्रीय हो। पिछले दिनों हौजखास के एक व्यवसायी से दो करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी गई थी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed