हापुड़ में निकाह के बाद खाने के दौरान दोस्तों को रसगुल्ला न मिलना दूल्हे को इतना नागवार गुजरा कि उसने दुल्हन ले जाने से ही इंकार कर दिया। दूल्हे के फरमान के बाद दुल्हन पक्ष के लोग भी भड़क गए और दूल्हे सहित बारात को बंधक बना लिया। आगे जानिए फिर क्या हुआ...
2 of 5
दहेज का सामान
- फोटो : अमर उजाला
सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। रात तक दोनों पक्षों में वार्ता जारी थी और फिर गुरुवार को समझाबुझाकर दुल्हन को विदा कर दिया गया। बुधवार को कोतवाली क्षेत्र के गांव दस्तोई निवासी यूसुफ की पुत्री का निकाह था। बुलंदशहर रोड स्थित एक मैरिज होम में मेरठ के थाना खरखौदा क्षेत्र के गांव पीपली खेड़ा निवासी बाबू का पुत्र बारात लेकर आया था। निकाह की सारी रस्में ठीक ठाक खुशी खुशी निपट गईं।
3 of 5
मौजूद लोग
- फोटो : अमर उजाला
रस्में पूरी होने के बाद दूल्हा अपने दोस्तों के साथ खाना खाने लगा। बताया जाता है कि खाने के दौरान खातिरदारी में लगे दुल्हन पक्ष के लोगों ने दूल्हे की प्लेट में दो रसगुल्ले रख दिए। जबकि साथ खाना खा रहे दोस्तों को रसगुल्ला नहीं दिया गया। दोस्तों को रसगुल्ला न मिलने से दूल्हे का पारा सातवें आसमान पर चढ़ गया।
4 of 5
फाइल फोटो
- फोटो : सोशल मीडिया
मौजूद दुल्हन पक्ष के लोगों ने गलती मानते हुए दूल्हे को शांत करने का प्रयास किया। लेकिन वह शांत नहीं हुआ और मामला बढ़ता गया। जिसके बाद दूल्हे ने दुल्हन को साथ न ले जाने का एलान कर दिया। इससे गुस्साए दुल्हन पक्ष के लोगों ने दूल्हे समेत बारातियों को बंधक बना लिया।
दुल्हन पक्ष के लोगों ने मामले की सूचना पुलिस को भी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह मामले को शांत कराया। पुलिस के सामने दुल्हन के पिता ने बताया कि दहेज में बुलेट बाइक न देने से दूल्हा नाराज था। अब खाने का बहाना बनाया जा रहा है। रात तक दोनों पक्षों के बीच वार्ता चल रही थी जिसे सुबह तक सुलझा लिया गया।