फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बाइक चलाते पुलिसकर्मी का फोटो Twitter पर वायरल, क्यों कट गया DGP के नाम पर चालान?

Wed, 19 Jun 2019 07:23 PM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फरीदाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फरीदाबाद Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 19 Jun 2019 07:23 PM IST
विज्ञापन
faridabad news policeman was running bike without helmet DGP challaned
हेलमेट बाइक पर टंगे हैं लेकिन लगाया नहीं - फोटो : अमर उजाला
हरियाणा के फरीदाबाद में बिना हेलमेट बाइक चलाते पुलिसकर्मी का फोटो ट्विटर पर वायरल होते ही यातायात पुलिस हरकत में आ गई और चालान की कार्रवाई की। मोटरसाइकिल सरकारी है और वह प्रदेश पुलिस महानिदेशक के पदनाम पर रजिस्टर्ड है। ऐसे में चालान भी पुलिस महानिदेशक के पदनाम पर काटा गया है। काटे गए पोस्टल चालान पर पुलिस आयुक्त कार्यालय का पता लिखा है। हालांकि, इसका भुगतान मोटरसाइकिल चला रहे पुलिसकर्मी को ही करना होगा। इसी तरह बिना नंबर लिखी मोटरसाइकिल पर जा रहे दो पुलिसकर्मियों का भी फोटो वायरल हो रहा है। 
faridabad news policeman was running bike without helmet DGP challaned
बिना नंबर प्लेट की बाइक - फोटो : अमर उजाला
पुलिस उनके बारे में पता करने में जुटी है। ट्विटर पर मंगलवार सुबह एक फोटो वायरल हुआ, जिसमें एक पुलिसकर्मी सरकारी राइडर मोटरसाइकिल पर बिना हेलमेट लगाए जा रहा था। फोटो नीलम फ्लाइओवर का बताया गया। हैरत की बात यह है कि मोटरसाइकिल पर दो-दो हेलमेट टंगे हुए थे। इनमें एक चालक का और दूसरा पीछे बैठने वाले पुलिसकर्मी का रहा होगा। फोटो मुख्यमंत्री मनोहर लाल के अलावा हरियाणा पुलिस, फरीदाबाद पुलिस और फरीदाबाद यातायात पुलिस को टैग की गई थी। अभी इस फोटो पर पुलिस कुछ जवाब देती, थोड़ी देर में ही एक और फोटो वायरल हो गई। 
faridabad news policeman was running bike without helmet DGP challaned
पुलिस ने काटा डीजीपी का चालान - फोटो : अमर उजाला
दूसरी फोटो में बिना नंबर लिखी मोटरसाइकिल पर दो पुलिसकर्मी जाते दिखाई दे रहे हैं। फोटो बाइपास रोड सेक्टर-8 का बताया गया है। सोशल मीडिया पर फोटो वायरल होने पर हरकत में आई यातायात पुलिस ने बिना हेलमेट चल रहे पुलिसकर्मी का चालान काट दिया। चालान मोटरसाइकिल के नंबर के आधार पर काटा गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
faridabad news policeman was running bike without helmet DGP challaned
बिना नंबर प्लेट की बाइक - फोटो : सोशल मीडिया
चालान में वाहन मालिक के नाम के स्थान पर पुलिस महानिदेशक हरियाणा लिखा हुआ है और पता पुलिस आयुक्त कार्यालय फरीदाबाद का दिया है। पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने बताया कि पुलिस के सभी वाहन पुलिस महानिदेशक के नाम पंजीकृत हैं। इसलिए चालान उनके नाम पर काटा गया है।
विज्ञापन
faridabad news policeman was running bike without helmet DGP challaned
बिना हेलमेट के जाता हुआ पुलिसकर्मी - फोटो : सोशल मीडिया
पता किया जा रहा है कि वाहन किस थाने चौकी में है और उसे मंगलवार को कौन चला रहा था। उस चालक को चालान का भुगतान करना होगा। वहीं दूसरी फोटो के बारे में उन्होंने कहा कि उसमें पुलिसकर्मियों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है। पहचान होने पर उनका भी चालान किया जाएगा। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed