फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

रोते हुए पीड़ित बोला, मुझसे कहा- टोपी उतारो, मना किया तो फेंक दी

Mon, 27 May 2019 01:24 PM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरुग्राम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरुग्राम Published by: शाहरुख खान Updated Mon, 27 May 2019 01:24 PM IST
विज्ञापन
Gurugram Muslim young man forced to chant Jai Shri Ram Bharat Mata ki Jai
gurugram man jai shri ram - फोटो : अमर उजाला
मैं शनिवार रात करीब 10 बजे नमाज पढ़कर कमरे पर जा रहा था। एक युवक ने मेरा रास्ता रोका। मुझसे बोला कि तुमने ये टोपी क्यों पहन रखी है? तुम्हें पता नहीं है क्या, इसे उतारो तुरंत और बोलो- भारत माता की जय, जय श्रीराम। मैंने कहा कि भारत मां की जय बोलता हूं, लेकिन बाकी बोलना जरूरी नहीं है। इस पर उसने मुझे थप्पड़ मारकर मेरी टोपी पटक दी। 
Gurugram Muslim young man forced to chant Jai Shri Ram Bharat Mata ki Jai
घटना के बाद मौके पर जमा भीड़ - फोटो : एएनआई
पास में पड़ी एक लकड़ी को मेरे पैर में मारी। मेरे शोर मचाने पर आरोपी फरार हो गए। यह बातें पीड़ित युवक बरकत आलम (25) ने रोते हुए पुलिस को बताई। पुलिस अधिकारियों ने उसे जांच और कार्रवाई का भरोसा दिया। युवक ने बताया कि वह 15 दिन पहले बिहार के बेगुसराय से गुरुग्राम आने के बाद जैकबपुरा में रहकर सिलाई सीख रहा है। 
Gurugram Muslim young man forced to chant Jai Shri Ram Bharat Mata ki Jai
gurugram man jai shri ram - फोटो : अमर उजाला
उन लड़कों से उसकी कोई जान-पहचान नहीं थी, न ही उन्हें कुछ बोला, फिर भी उन्होंने रास्ता जबरदस्ती रोककर मारपीट की। घटना के बाद शोरशराबा सुनकर जामा मस्जिद के आसपास लोग एकत्रित हो गए। पुलिस भी मौके पर पहुंच गई लेकिन लड़के तब तक फरार हो गए थे। उसने बताया कि वह उन लड़कों को पहचानता भी नहीं है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Gurugram Muslim young man forced to chant Jai Shri Ram Bharat Mata ki Jai
gurugram man jai shri ram - फोटो : अमर उजाला
सदर बाजार स्थित श्याम स्वीट्स समेत आसपास के दुकानदारों ने बताया कि बाजार में दुकानें 8.30 बजे के बाद बंद होनी शुरू हो जाती हैं। जिस वक्त घटना हुई उस वक्त पूरा बाजार बंद हो गया था। रविवार सुबह बाजार में आने के बाद दुकानदारों को इसकी सूचना मिली। 
विज्ञापन
Gurugram Muslim young man forced to chant Jai Shri Ram Bharat Mata ki Jai
जानकारी देते पुलिस अधिकारी - फोटो : एएनआई
दुकानदारों ने भी कहा कि इस तरीके की घटना निंदनीय है। वहीं एसीपी सिटी राजीव ने बताया कि इस पूरी घटना में सीसीटीवी फुटेज बरामद हुए है जिससे आरोपी की पहचान की जा रही है। पास में ही शराब का ठेका भी था। आशंका जताई जा रही है कि शराब के नशे में युवक ने इस तरीके की वारदात की। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed