Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Manesar's AQI rose from 58 to 170 in 24 hours

Delhi NCR News: 24 घंटे में मानेसर का एक्यूआई 58 से 170 पर पहुंचा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 01 Nov 2026 06:16 PM IST
विज्ञापन
संशोधित..
विज्ञापन

- गुरुग्राम में भी एक दिन में 95 अंक बढ़ा प्रदूषण, एक्यूआई 88 से बढ़कर 183 हुआ
- तीन निगरानी केंद्रों पर 195 से 229 के बीच दर्ज किया गया प्रदूषण स्तर

संवाद न्यूज एजेंसी

गुरुग्राम। बारिश के बाद साफ हुई शहर की हवा एक बार फिर प्रदूषित होने लगी है। महज 24 घंटे में मानेसर का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 58 से बढ़कर 170 पर पहुंच गया। वहीं, गुरुग्राम में भी प्रदूषण का स्तर तेजी से बढ़ा है। यहां एक दिन पहले 88 दर्ज किया गया एक्यूआई रविवार को बढ़कर 183 हो गया। एक दिन में 95 अंकों की बढ़ोतरी दर्ज की गई। दो दिन पहले तक संतोषजनक श्रेणी में रही हवा अब मध्यम श्रेणी में पहुंच गई है।

शहर के चार वायु गुणवत्ता निगरानी केंद्रों में से तीन पर प्रदूषण का स्तर 200 के आसपास या इससे अधिक दर्ज किया गया। ग्वाल पहाड़ी केंद्र पर सबसे अधिक 229 एक्यूआई रहा। वहीं, टेरी ग्राम में 220 और सेक्टर-51 में 195 दर्ज किया गया। विकास सदन केंद्र पर एक्यूआई 113 रहा।
विज्ञापन

बारिश के बाद प्रदूषण का स्तर घटने से लोगों को राहत मिली थी, लेकिन अब हवा की गुणवत्ता दोबारा खराब होने लगी है। मानेसर में भी एक दिन के भीतर एक्यूआई में 108 अंकों की बढ़ोतरी दर्ज की गई। विशेषज्ञों के अनुसार, हवा की गति में कमी, मौसम की स्थिति और वातावरण में प्रदूषक तत्वों के ठहराव का असर एक्यूआई पर पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed