Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   The Ganga will become pristine only when the Yamuna

दिल्ली की यमुना साफ होगी तभी निर्मल होगी गंगा : उपराज्यपाल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 01 Nov 2026 06:23 PM IST
विज्ञापन
नदी की कुल लंबाई का दो फीसदी से भी कम हिस्सा दिल्ली में, लेकिन 76 फीसदी प्रदूषण यहीं से
विज्ञापन


एलजी ने स्कूली बच्चों से की अपील, यमुना में प्लास्टिक और पूजा सामग्री न डालें

अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली। प्रयागराज के संगम में यमुना ही गंगा से मिलती है, इसलिए गंगा को अविरल और निर्मल बनाना है तो पहले यमुना को साफ करना होगा। दिल्ली के उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू ने रविवार को डीपीएस मथुरा रोड के वार्षिक समारोह में यह बात कही। उन्होंने बच्चों से यमुना को प्रदूषण मुक्त बनाने में योगदान देने और अपने परिवार व दोस्तों को भी इसके लिए जागरूक करने की अपील की।

उपराज्यपाल ने गंगा और यमुना के आपसी संबंध को समझाते हुए बच्चों को प्रदूषण के आंकड़े समझाए। उन्होंने कहा कि यमुना का जलग्रहण क्षेत्र गंगा के कुल जलग्रहण क्षेत्र का करीब 40 फीसदी है। यमुना प्रयागराज के संगम में गंगा से मिलती है। इसके बावजूद दिल्ली में यमुना का 22 किलोमीटर का हिस्सा उसकी कुल लंबाई के दो फीसदी से भी कम है, जबकि नदी के कुल प्रदूषण का करीब 76 फीसदी इसी हिस्से से जुड़ा है। ऐसे में दिल्ली में यमुना की सफाई का असर पूरी गंगा को निर्मल बनाने के प्रयासों पर पड़ेगा।
विज्ञापन


बच्चों से कहा, नदी में न डालें प्लास्टिक और पूजा सामग्री

एलजी ने विद्यार्थियों से कहा कि वे कभी भी यमुना में प्लास्टिक या पूजा सामग्री न डालें। अपने घर के सदस्यों और दोस्तों को भी ऐसा करने से रोकें। उन्होंने कहा कि दिल्ली में यमुना साफ होगी तो पूरे देश के लिए गंगा को स्वच्छ बनाने में मदद मिलेगी। मां गंगा के प्रति श्रद्धा का अर्थ नदियों का संरक्षण, पानी का जिम्मेदारी से इस्तेमाल और प्रकृति को बचाना भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गंगा की विरासत अगली पीढ़ी तक पहुंचे

उपराज्यपाल ने कहा कि गंगा भारत की सभ्यतागत और सांस्कृतिक विरासत का अहम हिस्सा है। देश के शास्त्रों, कविता, संगीत, कला और आध्यात्मिक परंपराओं में इसका विशेष स्थान रहा है। इसके किनारे शिक्षा, तीर्थ और सांस्कृतिक आदान-प्रदान के केंद्र विकसित हुए। गंगा ने सदियों से लोगों की आजीविका और बस्तियों को सहारा दिया है। उन्होंने कहा कि इस विरासत को समझना, सहेजना और अगली पीढ़ी तक पहुंचाना जरूरी है।


नाटक और संगीत से दिखाई गंगा की अविरल धारा

डीपीएस मथुरा रोड के वार्षिक समारोह की थीम गंगा-एक अविरल धारा थी। एलजी ने गंगा के स्वर्ग से धरती पर अवतरण की कथा पर आधारित नाट्य प्रस्तुति की सराहना की। उन्होंने 1949 में स्थापित स्कूल के 77 वर्ष पूरे होने पर शिक्षकों और कर्मचारियों को बधाई दी। कहा कि नाटक, संगीत और नृत्य बच्चों में रचनात्मकता, आत्मविश्वास, अनुशासन और मिलकर काम करने की भावना विकसित करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed