फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

भाजपा नेता हत्याकांड: आरोपी ने पत्नी को मारने के बाद किया था हैरान करने वाला काम, बेटे ने बचा ली जान

Tue, 11 Feb 2020 08:21 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम
अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम Published by: शाहरुख खान Updated Tue, 11 Feb 2020 08:21 AM IST
विज्ञापन
Gurugram bjp leader murder case accused attempted suicide after killed of his wife
bjp leader murder case - फोटो : अमर उजाला
भाजपा किसान मोर्चा की प्रदेश सचिव मुनेश गोदारा की हत्या के बाद आरोपी पति सुनील गोदारा ने भी आत्महत्या का प्रयास किया था। पत्नी को गोली मारने के बाद सुनील ने अपनी कनपटी पर रिवॉल्वर लगा दी थी, लेकिन अभी वह ट्रिगर दबा पाता उससे पहले ही बेटे ने रिवॉल्वर का मुंह ऊपर की तरफ कर दिया, जिससे मिस फायर हो गया। 
Gurugram bjp leader murder case accused attempted suicide after killed of his wife
bjp leader munesh - फोटो : मुनेश के फेसबुक अकाउंट से
सहायक पुलिस आयुक्त (शहर) राजेंद्र कुमार ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया कि सुनील के बेटे को भी अपने पिता की तरह मां के चरित्र पर शक था। बेटे ने अपनी मां की बातों को रिकॉर्ड कर पिता को सुनाई थी। बातें सुनने के बाद पति-पत्नी में झगड़ा भी हुआ था। सुनील ने इस बारे में अपने जीजा से बात कर गुरुग्राम छोड़कर रोहतक में बसने की इच्छा जताई थी। 
Gurugram bjp leader murder case accused attempted suicide after killed of his wife
bjp leader munesh - फोटो : मुनेश के फेसबुक अकाउंट से
सुनील ने अपने जीजा को मकान ढूंढ़ने के लिए कहा था। पत्नी मुनेश रोहतक जाने को तैयार नहीं थी। पत्नी की हत्या के बाद सुनील आत्महत्या करना चाहता था, लेकिन बेटे ने उसे यह कदम उठाने से रोक दिया। इसके बाद वह अपना मोबाइल घर छोड़कर फरार हो गया। जाते हुए वह अपनी रिवॉल्वर साथ ले गया। फिलहाल पुलिस ने छापामारी के लिए पांच टीमें गठित की हुई हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Gurugram bjp leader murder case accused attempted suicide after killed of his wife
bjp leader munesh - फोटो : मुनेश के फेसबुक अकाउंट से
पुलिस आरोपी के संभावित ठिकानों समेत रिश्तेदारों के घर पर भी नजर रखे हुए है। सुनील अपनी पत्नी मुनेश की हत्या कर फरार हो गया था। उसे अपनी पत्नी के चरित्र पर शक था। 
 
विज्ञापन
Gurugram bjp leader murder case accused attempted suicide after killed of his wife
मृतक मुनेश गोदरा का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
आपको बता दें कि गुरुग्राम सेक्टर-93 स्थित स्पेज सोसायटी में प्रेम प्रसंग के शक मेें भाजपा किसान मोर्चा की प्रदेश सचिव मुनेश गोदारा (34) की रविवार को गोली मारकर हत्या कर दी थी। महिला की हत्या करने का आरोप उसके पति सुनील गोदारा पर था। बताया जा रहा है कि मुनेश और सुनील के बीच कहासुनी हुई थी। इस दौरान सुनील ने अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर से भाजपा नेत्री की छाती और पेट में गोली मार दी। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed