फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आशिकी में पति को चढ़ाया बलि: नौकरानी के प्रेमी पर फिदा हुई महिला, आठ महीने में लांघी हर सीमा, खुले और भी राज

Tue, 08 Nov 2022 11:42 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम
अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम Published by: शाहरुख खान Updated Tue, 08 Nov 2022 11:42 AM IST
विज्ञापन
property dealer murder case Woman fell in love with maid lover relationship in 8 months and killed her husband
property dealer murder case - फोटो : अमर उजाला
हरियाणा के गुरुग्राम के सेक्टर-22 पालम विहार इलाके में निर्माणाधीन इमारत में सो रहे प्रॉपर्टी डीलर की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। हत्या की  मास्टरमाइंड प्रॉपर्टी डीलर की ही पत्नी निकली है। प्रॉपर्टी डीलर की पत्नी ने प्रेमी को 65 तोला सोना पति की हत्या के लिए दिया था। इसकी कीमत करीब 32 लाख रुपये बताई जाती है। पालम विहार थाना पुलिस ने आरोपी पत्नी और शूटर को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि महिला का प्रेमी अभी फरार है। 29 अक्तूबर को सेक्टर-22 पालम विहार के प्लॉट संख्या 465 की निर्माणाधीन इमारत में सो रहे प्रॉपर्टी डीलर धर्मेश यादव (45) की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। हत्या के मामले में पुलिस ने उनकी पत्नी नीतू यादव (40) और शार्प शूटर मोहम्द्दीन (42) को गिरफ्तार किया है। 
property dealer murder case Woman fell in love with maid lover relationship in 8 months and killed her husband
मौके पर जांच करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
सीआईए पालम विहार प्रभारी इंस्पेक्टर जोगिन्दर ने बताया कि हत्या कराने वाली मास्टरमाइंड नीतू यादव है। नीतू और धर्मेश का विवाह 20 साल पहले हुआ था। उनके दो बच्चे हैं जोकि देहरादून के दून स्कूल में पढ़ते हैं। 

 
property dealer murder case Woman fell in love with maid lover relationship in 8 months and killed her husband
आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए प्रदर्शन कर रहें परिजनों से मिलने पहुंची आईपीएस कला रामचंद्र - फोटो : अमर उजाला
करीब आठ माह पहले यूपी के संभल में गांव बहजोई निवासी बबलू नामक युवक नीतू के संपर्क में आया। प्रॉपर्टी डीलर के घर में काम करने वाली मेड से बबलू की दोस्ती थी। उसी से मिलने के दौरान नीतू से उसकी दोस्ती हो गई। पुलिस पूछताछ में पता चला है कि दोनों के बीच अवैध संबध भी बन गए थे। दून में पढ़ रहे बच्चों से मिलने के लिए नीतू जब जाती थी तो बबलू भी देहरादून पहुंच जाता था।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
property dealer murder case Woman fell in love with maid lover relationship in 8 months and killed her husband
मौके पर जमा पुलिस और लोग - फोटो : अमर उजाला
इसी बीच नीतू ने बबलू से अपने पति को ठिकाने लगाने की बात कही। इस पर बबलू ने नीतू से मोहम्मद्दीन से मिलाया था। शॉर्प शूटर मोहम्मद्दीन भी बबलू के ही गांव का रहने वाला है। पति की हत्या के लिए नीतू ने प्रेमी को 32 लाख रुपये का सोना दिया था। बबलू ने मोहम्मदीन के साथ मिल कर वारदात को अंजाम दिया था। बता दें कि प्रॉपर्टी डीलर धर्मेश तीन दिन से निर्माणाधीन भवन पर ही सोता था। इसकी जानकारी केवल परिवार में उसकी पत्नी को थी। 

 
विज्ञापन
property dealer murder case Woman fell in love with maid lover relationship in 8 months and killed her husband
मृतक का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
पति के शव पर दहाड़े मार कर रोने वाली पत्नी पर पुलिस को हो गया था पहले ही शक
वहीं, प्रॉपर्टी डीलर धर्मेश यादव की हत्या के बाद उनकी पत्नी का शव के पास दहाड़ मार कर रोना और बाद में गुमसुम हो जाना पुलिस के मन में पहले ही संदेह पैदा कर दिया था। पुलिस की थ्योरी में हत्या का कारण न होने पर शक और बढ़ गया। पुलिस ने मामले की सघनता से जांच कर पत्नी के प्रेमी का पता लगाया। 

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed