फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सनसनीखेज कहानी: 65 तोला सोना देकर कराई पति की हत्या... प्रेमी संग रहने को हर हद से गुजरने को तैयार थी महिला

Tue, 08 Nov 2022 11:29 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम
अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम Published by: शाहरुख खान Updated Tue, 08 Nov 2022 11:29 AM IST
विज्ञापन
property dealer murder case Wife gives gold betel nut worth 32 lakhs to kill her husband in gurugram
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
गुरुग्राम के सेक्टर-22 पालम विहार इलाके में निर्माणाधीन इमारत में सो रहे प्रॉपर्टी डीलर की हत्या की मास्टरमाइंड उसकी ही पत्नी निकली। पत्नी ने प्रेमी को 65 तोला सोना पति की हत्या के लिए दिया था। इसकी कीमत करीब 32 लाख रुपये बताई जाती है। सीआईए पालम विहार थाना पुलिस ने पत्नी व शूटर को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि महिला का प्रेमी अभी फरार है। पुलिस ने आरोपियों को अदालत में पेश किया। जहां से पूछताछ के लिए पत्नी को एक दिन और शूटर को तीन दिन की पुलिस रिमांड पर लिया है। सात दिन पहले सेक्टर-22 पालम विहार के प्लॉट संख्या 465 की निर्माणाधीन इमारत में सो रहे प्रॉपर्टी डीलर धर्मेश यादव (45) की हत्या के मामले में पुलिस ने उनकी पत्नी नीतू यादव (40) व शार्प शूटर मोहम्द्दीन (42) को गिरफ्तार किया है। 
property dealer murder case Wife gives gold betel nut worth 32 lakhs to kill her husband in gurugram
इसी निर्माणाधीन मकान में हुई प्रॉपर्टी डीलर की हत्या - फोटो : अमर उजाला
सीआईए पालम विहार प्रभारी इंस्पेक्टर जोगिन्दर ने बताया कि हत्या कराने वाली मास्टरमाइंड नीतू यादव है। नीतू और धर्मेश का विवाह 20 साल पहले हुआ था। उनके दो बच्चे हैं जोकि देहरादून के दून स्कूल में पढ़ते हैं। 

 
property dealer murder case Wife gives gold betel nut worth 32 lakhs to kill her husband in gurugram
मौके पर जमा पुलिस और लोग - फोटो : अमर उजाला
करीब आठ माह पहले यूपी के संभल में गांव बहजोई निवासी बबलू नामक युवक नीतू के संपर्क में आया। प्रॉपर्टी डीलर के घर में काम करने वाली मेड से बबलू की दोस्ती थी। उसी से मिलने के दौरान नीतू से उसकी दोस्ती हो गई। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
property dealer murder case Wife gives gold betel nut worth 32 lakhs to kill her husband in gurugram
आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए प्रदर्शन कर रहें परिजनों से मिलने पहुंची आईपीएस कला रामचंद्र - फोटो : अमर उजाला
पुलिस पूछताछ में पता चला है कि दोनों के बीच अवैध संबंध भी बन गए थे। दून में पढ़ रहे बच्चों से मिलने के लिए नीतू जब जाती थी तो बबलू भी देहरादून पहुंच जाता था।

 
विज्ञापन
property dealer murder case Wife gives gold betel nut worth 32 lakhs to kill her husband in gurugram
मृतक का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
इसी बीच नीतू ने बबलू से अपने पति को ठिकाने लगाने की बात कही। इस पर बबलू ने नीतू से मोहम्मद्दीन से मिलाया था। शॉर्प शूटर मोहम्मद्दीन भी बबलू के ही गांव का रहने वाला है। पति की हत्या के लिए नीतू ने प्रेमी को 32 लाख रुपये का सोना दिया था। 

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed