राधिका यादव हत्याकांड में आरोपी पिता दीपक यादव को एक दिन का रिमांड पूरा होने के बाद शनिवार को गुरुग्राम की कोर्ट में पेश किया गया। जहां से कोर्ट ने उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। अब इस हत्याकांड में नए नए खुलासे हुए हैं, जिनके बाहर आने के बाद कई सवाल भी उठ रहे हैं। जिसमें सबसे बड़ा सवाल तो यही है कि आखिर हत्यारोपी पिता दीपक ने ये झूठ क्यों कहा कि उसने 1.5 करोड़ रुपये की टेनिस एकेडमी बेटी को दी थी। जबकि पुलिस जांच में यह बात बिल्कुल गलत साबित हुई। इस केस जुड़े अब तक के सभी पहलु इस प्रकार हैं...
राधिका हत्याकांड में खुले नए राज: नहीं थी खुद की टेनिस एकेडमी, हत्या के पीछे ये दो कारण; आखिरी चैट भी आई सामने
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरुग्राम
Published by: विकास कुमार
Updated Sat, 12 Jul 2025 05:48 PM IST
सार
Tennis Player Radhika Yadav Murder Case Update: पुलिस की जांच में सामने आया कि राधिका यादव के पास खुद की टेनिस एकेडमी नहीं थी, बल्कि वह अलग-अलग स्थानों पर टेनिस कोर्ट किराए पर लेकर खिलाड़ियों को ट्रेनिंग देती थी। इस बात की तस्दीक भी अब गई है क्योंकि राधिका इन दिनों जिस टेनिस कोर्ट पर जाया करती थी, वहां के दो स्टाफ से हुई बातचीत में उन्होंने बताया कि राधिका ज्यादा किसी से बात नहीं किया करती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन