फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

राधिका हत्याकांड: 'फिर तुम्हारी याद आई हमको...', खेल के साथ इस क्षेत्र में भी नाम कमाना चाहती थी टेनिस खिलाड़ी

Sat, 12 Jul 2025 02:01 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम
अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम Published by: शाहरुख खान Updated Sat, 12 Jul 2025 02:01 PM IST
सार

गुरुग्राम में हुई महिला टेनिस खिलाड़ी राधिका यादव की हत्या के मामले में नया अपडेट आया है। जानकारी मिली है कि राधिका अभिनय में भी नाम कमाना चाहती थीं। वो एल्बम के एक गाने में काम कर चुकीं हैं, सोशल मीडिया पर लोगों ने खूब पसंद किया है।

विज्ञापन
Radhika Yadav murder case Tennis player Radhika wanted to make a name in acting as well
Radhika Yadav murder - फोटो : अमर उजाला
गुरुग्राम में हुई राज्य स्तरीय महिला टेनिस खिलाड़ी राधिका यादव की हत्या के मामले में नई जानकारी सामने आई है। राधिका यादव खेल के साथ अभिनय के क्षेत्र में भी नाम कमाना चाहती थी। 


एल्बम के एक गीत कारवां यूं ही चलता रहा मेरा, दिन भी यूं ढलता रहा मेरा, फिर तुम्हारी याद आई हमको... में उनकी प्रतिभा खूब सराही गई। सोशल मीडिया पर इस गीत को हजारों लोगों ने पसंद किया। राधिका की मौत के बाद इस गीत के कई क्लिप और गानों की लाइन को काटकर रील वायरल की जा रही है। 
Radhika Yadav murder case Tennis player Radhika wanted to make a name in acting as well
कारवां गाने में अभिनय करती हुई राधिका यादव (फाइल फोटो) - फोटो : सोशल मीडिया
जानकारी सामने आई है कि खेल के बाद राधिका यादव कला के क्षेत्र में भी नाम कमाने के लिए खूब मेहनत करती थीं। गीत कारवां में उनका अभिनय की काफी तारीफ की गई थी। यह कला क्षेत्र में राधिका की शुरूआत थी। 

 
Radhika Yadav murder case Tennis player Radhika wanted to make a name in acting as well
टेनिस खिलाडी राधिका यादव (फाइल फोटो) - फोटो : सोशल मीडिया
आपको बता दें कि कुछ महीने पहले राधिका के कंधे में चोट आई थी जिसके चलते वह अभ्यास नहीं कर पा रहीं थीं। बताया जा रहा है कि राधिका के पिता ने ही करीब डेढ़ करोड़ रुपये की लागत टेनिस कोर्ट बनाया था। राधिका गानों के साथ ही रील बनाने की भी कोशिश करती थीं। इसमें उसकी खेल से जुड़ी विभिन्न गतिविधियां रहती थीं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Radhika Yadav murder case Tennis player Radhika wanted to make a name in acting as well
टेनिस खिलाडी राधिका यादव (फाइल फोटो) - फोटो : सोशल मीडिया
राधिका हत्याकांड: पीठ में मारी गईं थीं चार गोलियां
राज्य स्तरीय महिला टेनिस खिलाड़ी राधिका यादव को पीठ में चार गोलियां मारी गईं थीं। वारदात के दौरान उनकी मां पहली मंजिल पर थी। अब उन्हें भी जांच शामिल किया जाएगा। पुलिस ने आरोपी पिता को एक दिन के रिमांड पर लिया है।

दीपक यादव को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा
गुरुग्राम कोर्ट ने आरोपी दीपक यादव (राधिका यादव के पिता) को गुरुग्राम पुलिस की 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
 
विज्ञापन
Radhika Yadav murder case Tennis player Radhika wanted to make a name in acting as well
पुलिस की गिरफ्त में बेटी की हत्या का आरोपी - फोटो : सोशल मीडिया
शुक्रवार को राधिका यादव के शव का पोस्टमार्टम बोर्ड में शामिल डॉ. दीपक माथुर, डॉ. आशीष त्यागी और डॉ. ललित चोपड़ा ने किया। डॉक्टरों ने राधिका यादव के शरीर से चार गोलियां निकालीं। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed