फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

गाजियाबाद फैक्टरी में आग: अस्पताल में भर्ती सैफुल ने सुनाई आपबीती-घर जाने को गेट तक आए थे, तभी आग ने घेर लिया, और फिर...

Sat, 13 Mar 2021 09:29 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद Published by: शाहरुख खान Updated Sat, 13 Mar 2021 09:29 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad ppe kit mask factory fire Saiful told about incident on phone
मेडिकल उपकरण बनाने वाली फैक्टरी में आग - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले के साहिबाबाद के लिंक रोड थाना अंतर्गत साइट चार स्थित मेडिकल उपकरण बनाने की फैक्टरी में गुरुवार रात धमाके के साथ भीषण आग लग गई। साइट चार की फैक्टरी में काम करने वाले सैफुल रात करीब नौ बजे घर जाने के लिए छुट्टी के बाद गेट पर ही पहुंचे थे, इसी दौरान धमाके के बाद आग लग गई। चंद मिनटों में आग फैल गई। वह और उनके तीन चचेरे भाई भी आग में झुलस गए।

 
ghaziabad ppe kit mask factory fire Saiful told about incident on phone
गाजियाबाद मास्क फैक्टरी में लगी आग - फोटो : अमर उजाला
मूलरूप से असम के रहने वाले सैफुल यहां लिंकरोड के महाराजपुर में किराए के मकान में बुआ के बेटे रकीबुल, चाचा के बेटे राशिद और जीजा के भतीजे सद्दाम के साथ रहते हैं। चारों साइट चार की इसी फैक्टरी में नौकरी करते हैं। सैफुल टेप बनाने का काम करता है। सफदरजंग अस्पताल में भर्ती सैफुल ने फोन पर बताया कि वह बृहस्पतिवार रात करीब नौ बजे छुट्टी के बाद घर जाने के लिए गेट पर खड़े होकर बुआ के बेटे रकीबुल का इंतजार कर रहे थे। 
 
ghaziabad ppe kit mask factory fire Saiful told about incident on phone
गाजियाबाद मास्क फैक्टरी में लगी आग - फोटो : अमर उजाला
इस दौरान रकीबुल मालिक कुनाल से बात कर रहा था। मालिक रात में रकीबुल और विश्वनाथ की नाइट ड्यूटी लगा रहे थे। उन्हें रात में खाना खाने का लिए 120 रूपये भी दिए थे। इसी बीच तेज धमाके के साथ वहां आग लग गई। सैफुल ने बताया कि वह और रकीबुल पीछे से झुलस गए। राशिद और सद्दाम भी झुलस गए। सैफुल का कहना है कि सद्दाम की हालत गंभीर बनी हुई है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
ghaziabad ppe kit mask factory fire Saiful told about incident on phone
गाजियाबाद मास्क फैक्टरी में लगी आग - फोटो : अमर उजाला
उन्होंने अभी तक परिजनों को घटना की जानकारी नहीं दी है। जांच में सामने आया है कि मोहित और उनके ताऊ का बेटा विश्वनाथ एक ही फैक्टरी में काम करते हैं। दोनों झुलस गए हैं। दोनों का इलाज चल रहा है।
 
विज्ञापन
ghaziabad ppe kit mask factory fire Saiful told about incident on phone
मेडिकल उपकरण बनाने वाली फैक्टरी में आग - फोटो : अमर उजाला
दोपहर तक उठ रहा था धुआं 
फैक्टरी में दूसरे दिन भी आग पूरी तरह बुझी नहीं थी। कंपनी में मशीन और जले कागज व अन्य सामान से शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे तक धुआं उठ रहा था। दोपहर करीब सवा 12 बजे दमकल विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे और सुलग रही आग को बुझाया।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed