गाजियाबाद के लोनी बॉर्डर थाना पुलिस ने गुरुवार को बेहटा हाजीपुर के एक गोदाम में पशु कटान कर रहे सात तस्करों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया। यह मुठभेड़ चर्चा का विषय बनी है। पुलिस ने 13 गोलियां चलाईं। इनमें से सात गोली सात बदमाशों को एक जगह पर पैर में घुटने के नीचे लगी है। जवाब में बदमाशों ने सात गोलियां चलाई। वह निशाना चूक गए। एक गोली पुलिस की गाड़ी में लगी है।
यूपी में अजब मुठभेड़: पुलिस ने चलाई सात गोली, सातों बदमाशों के पैर में एक ही जगह लगी, हर ओर चर्चित जानिए क्या है ये मामला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एसएचओ के मुताबिक वह अपनी गाड़ी में 6 से 7 पुलिसकर्मी लेकर गोदाम के गेट पर खड़े हो गए। आदिल से आवाज लगवाकर गोदाम का छोटा गेट खुलवाया गया। गाड़ी अंदर घुसते ही आरोपियों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। एक गोली गाड़ी में आकर लगी।
पुलिसकर्मियों ने भी मोर्चा संभालते हुए जवाबी फायरिंग शुरू कर दी। गोदाम के अलग-अलग स्थानों में छिपे पांच आरोपियों के दायें और दो आरोपियों के पैर में घुटने के नीचे गोली लगी। घायल होने के बाद आरोपियों ने फायरिंग बंद कर हथियार डाल दिए, जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।
एसएचओ ने बताया कि आरोपी दो बाइकों से कॉलोनियों में घूमते थे। पशुओं को देखकर साथियों को सूचना देते, जिसके बाद अन्य साथी पशुओं को टेंपो में लादकर गोदाम ले जाते। वहां उनका कटान कर मांस बेच देते। गोदाम से दो बाइक, छोटा हाथी, 7 तमंचे, कारतूस व अन्य सामान बरामद हुआ है।
पुलिस की गोली से मुस्तकीम निवासी इकराम नगर, सलमान निवासी लक्ष्मी गार्डन, मोनू निवासी नईपुरा, इंतजार व आसिफ निवासी अशोक विहार, नाजिम निवासी जनता कॉलोनी दिल्ली व बोलर निवासी प्रेम नगर कॉलोनी लोनी पुलिस की गोली से घायल हुए हैं। जबकि मौके से भूरा व दानिश निवासी जफराबाद दिल्ली समेत अन्य को फरार दिखाया है। लोनी बार्डर पुलिस द्वारा मुठभेड़ में 7 आरोपियों की गिरफ्तारी होने पर हिंदू संगठन के कार्यकर्ता और लोनी विधायक नंदकिशोर गुर्जर थाने पहुंचे। उन्होंने एसएचओ को माला और शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया।