फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Indian air force foundation day; BrahMos missile displayed for the first time

वायु सेना का 94वां स्थापना दिवस: हिंडन एयरफोर्स स्टेशन पर फुल ड्रेस रिहर्सल, पहली बार लगाई गई ब्रह्मोस मिसाइल

Tue, 06 Oct 2026 09:04 AM IST
Vijay Singh Pundir अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद Published by: Vijay Singh Pundir Updated Tue, 06 Oct 2026 09:04 AM IST
विज्ञापन
Indian air force foundation day; BrahMos missile displayed for the first time
ब्रह्मोस मिसाइल - फोटो : अमर उजाला

भारतीय वायु सेना दिवस बृहस्पतिवार को अपना 94वां स्थापना दिवस मना रहा है। इस बार वायु सेना अपना स्थापना दिवस अचूक, अभेद्य, सटीक थीम पर आयोजित कर रही है। आज हिंडन एयरफोर्स परिसर में जवान का फुल ड्रेस रिहर्सल कर रहे हैं।

विज्ञापन


रिहर्सल के साथ ही प्रदर्शनी में कई लड़ाकू विमान लगाए गए हैं। इनमें पहली बार ब्रह्मोस को रखा गया है। ब्रह्मोस के साथ ही तेजस, सुखोई और प्रचंड भी प्रदर्शनी में शामिल किए गए हैं।
विज्ञापन


8 अक्तूबर को फ्लाईपास्ट के साथ ही हेलीकॉप्टर हवा में करतब दिखाते नजर आएंगे। इस बार भारतीय वायु सेना का बड़ा कार्यक्रम वाराणसी में किया जा रहा है। एयरफोर्स के जन संपर्क अधिकारी ने बताया कि वायु सेना दिवस परेड में एयरचीफ मार्शल एपी सिंह परेड की सलामी लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यक्रम में प्रमुख रक्षा अध्यक्ष (चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ - सीडीएस) जनरल एनएस राजा सुब्रमणि और नौ सेना प्रमुख एडमिरल कृष्णा स्वामीनाथन के भी शामिल होने की बात बताई जा रही है। इनके साथ ही कई वीवीआईपी मेहमानों के शामिल होने की उम्मीद जताई जा रही है। गत दो वर्ष से हिंडन एयरबेस में आयोजित होने वाले कार्यक्रम में एयरशो नहीं हो पा रहा, हालांकि कुछ लड़ाकु विमान हवा में करतब दिखाते हुए दिख जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed