फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   The Swachh Bharat Abhiyan campaign is gasping for breath in the corridors of officialdom.

Ghaziabad News: हाकिमों के दरबार में दम तोड़ रही स्वच्छ भारत अभियान की मुहिम

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 06 Oct 2026 02:20 AM IST
विज्ञापन
The Swachh Bharat Abhiyan campaign is gasping for breath in the corridors of officialdom.
मोदीनगर। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के स्वच्छ भारत के सपने को साकार करने के लिए भारत सरकार ने बड़े जोर-शोर से स्वच्छ भारत अभियान की शुरुआत की गई थी। केन्द्र और प्रदेश सरकार के अलावा सामाजिक संगठन भी स्वच्छता के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए लगातार अभियान चला रहे हैं। अभी हाल ही में मनाई गई गांधी जयंती पर स्वच्छता अभियान को एक जन आंदोलन का रूप दिया गया लेकिन आज जमीनी हकीकत कुछ और ही बयां कर रही है। फोटो और फाइलों में चमकने वाला स्वच्छ भारत अभियान हाकिमों के दरबार में ही दम तोड़ रहा है।
विज्ञापन

मोदीनगर तहसील मुख्यालय पर राजस्व विभाग के अलावा विभिन्न विभागों के कार्यालय हैं। प्रथम मंजिल पर सब रजिस्ट्रार कार्यालय है जहां रोजना बड़ी संख्या में लोग बैनामा आदि कराने आते हैं। इसके अलावा द्वितीय मंजिल पर आबकारी कार्यालय है। यहां पूर्ति विभाग और अन्य कई विभागों के कार्यालय भी हैं। तहसील परिसर की अधिकांश दीवारें और कौने गंदगी से अटे पड़े हैं और खराब कुर्सी, फ्लेक्स भी रास्ते में पड़े हैं। ज्यादातर दीवारें और सीढ़ियां गुटखा, पान या खैनी की पीक (थूक) से सनी हुई हैं। लाल दाग, सनी दीवारें और दुर्गंध के कारण लोग परेशान हैं। वहीं, आबकारी और सब रजिस्ट्रार कार्यालय के बीच जीने पर बीयर की खाली कैन पड़ी रहती हैं। तहसील मुख्यालय जैसे महत्वपूर्ण स्थान पर बीयर की खाली कैन प्रतिबंधित स्थान पर नशा करने का संकेत दे रही हैं। इसके अलावा तहसील के गेट नंबर एक और दो के आसपास भी पसरी गंदगी स्वच्छ भारत अभियान को मुंह चिढ़ा रही है।
विज्ञापन

बार एसोसिएशन मोदीनगर के सचिव सौरभ शर्मा ने बताया कि तहसील परिसर में काफी गंदगी पसरी रहती है। दीवारें और सीढ़ियां गुटखा आदि के पीक से लाल हैं और उनसे में दुर्गंध आती है। इसके अलावा शौचालय भी गंदे पड़े रहते हैं। वहीं, उपजिलाधिकारी कोमल पंवार का कहना है कि तहसील परिसर में बीयर कैन मिलने की उन्हें जानकारी नहीं है। चौकीदार को तलब कर पूछताछ की जाएगी। इसके अलावा दीवारों की साफ कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed