{"_id":"61973c4a5ca08836082e457c","slug":"announcement-of-the-return-of-agricultural-laws-there-is-an-atmosphere-of-happiness-among-the-farmers-on-the-border","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कृषि कानूनों की वापसी का एलान: गाजीपुर बॉर्डर पर किसानों में खुशी का माहौल, जलेबी बांटकर कराया मुंह मीठा, देखें तस्वीरें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कृषि कानूनों की वापसी का एलान: गाजीपुर बॉर्डर पर किसानों में खुशी का माहौल, जलेबी बांटकर कराया मुंह मीठा, देखें तस्वीरें
Fri, 19 Nov 2021 11:39 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
Published by: शाहरुख खान
Updated Fri, 19 Nov 2021 11:39 AM IST
विज्ञापन
किसानों में खुशी का माहौल
- फोटो : अमर उजाला/एएनआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संयुक्त किसान मोर्चा ने तीनों कृषि कानूनों को वापस लेने के निर्णय का स्वागत किया है। किसान मोर्चा ने कहा कि उचित संसदीय प्रक्रियाओं के माध्यम से घोषणा के प्रभावी होने की प्रतीक्षा करेगा। एसकेएम ने प्रधानमंत्री को यह भी याद दिलाया कि किसानों का आंदोलन न केवल तीन काले कानूनों को निरस्त करने के खिलाफ है, बल्कि सभी कृषि उत्पादों और सभी किसानों के लिए लाभकारी मूल्य की वैधानिक गारंटी के लिए भी है। किसानों की यह अहम मांग अभी बाकी है। एसकेएम सभी घटनाक्रमों पर ध्यान देगा, जल्द ही अपनी बैठक करेगा और आगे के निर्णयों की घोषणा करेगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा तीन कानून वापस लेने की घोषणा के बाद यूपी गेट पर किसानों के बीच खुशी का माहौल है। किसानों ने जलेबी बांटकर अपनी खुशी जाहिर की, जबकि यूपी गेट का आंदोलन स्थल पर हवन किया जा रहा है।
चौधरी विजेंद्र सिंह
- फोटो : अमर उजाला
भारतीय किसान यूनियन के गाजियाबाद जिला अध्यक्ष चौधरी विजेंद्र सिंह ने कहा कि यह किसानों के संघर्ष की खुशी है। लेकिन जब तक न्यूनतम समर्थन मूल्य पर कानून नहीं बनेगा और तीन कानून को वापस लेने की प्रक्रिया संसद में शुरू नहीं होगी तब तक आंदोलन यथावत चलता रहेगा।
जगतार सिंह बाजवा
- फोटो : अमर उजाला
गाजीपुर किसान आंदोलन कमेटी के प्रवक्ता जगतार सिंह बाजवा ने किसानों को दी बधाई
विज्ञापन
विज्ञापन
एक दूसरे को जिलेबियां खिलाकर खुशी का इजहार करते किसान
- फोटो : अमर उजाला
गाजीपुर बॉर्डर पर तीनों कानून वापसी के एलान पर एक दूसरे को जिलेबियां खिलाकर खुशी का इजहार करते किसान।
विज्ञापन
यूपी गेट पर आंदोलन स्थल पर हवन
- फोटो : अमर उजाला
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्र को अपने 11वे संबोधन के दौरान तीन कृषि कानून बिल वापस लेने की घोषणा के बाद भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कहा कि प्रधानमंत्री ने तीनों कानूनों को वापस लेने की घोषणा की है लेकिन न्यूनतम समर्थन मूल्य पर कमेटी बनाने और बिजली अमेंडमेंट समेत अन्य मुद्दों पर अभी बात होनी बाकी है।