फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

भीषण हादसा: बेटी को परीक्षा दिलाकर लौट रही महिला की मौत, तान्या के नहीं रुक रहे आंसू

Wed, 09 Mar 2022 11:21 AM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, पलवल
अमर उजाला नेटवर्क, पलवल Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Wed, 09 Mar 2022 11:21 AM IST
विज्ञापन
Faridabad canter hits auto one woman died three other seriously injured
दुर्घटना में क्षतिग्रस्त ऑटो - फोटो : अमर उजाला

पलवल में राष्ट्रीय राजमार्ग पर गदपुरी टोल प्लाजा के समीप कैंटर ने तिपहिया (ऑटो) में टक्कर मार दी। हादसे में एक 35 वर्षीय महिला की मौत हो गई, जबकि चालक व तीन छात्राएं गंभीर रूप से घायल हो गईं। घायलों में दो को जिला नागरिक अस्पताल तथा दो को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। घायल चालक को दिल्ली रेफर कर दिया गया। गदपुरी थाना पुलिस ने कैंटर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। मृतक महिला के शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया गया। 

Faridabad canter hits auto one woman died three other seriously injured
घायल कोमल - फोटो : अमर उजाला

जानकारी के अनुसार सुरजन का नंगला निवासी सुरेश अपने ऑटो बल्लभगढ़ से सवारियां भरकर पलवल के लिए चला। ऑटो में बल्लभगढ़ से जवाहर नगर कैंप निवासी 35 वर्षीय आरती, उसकी 19 वर्षीय बेटी तान्या, गांव अगवानपुर निवासी कोमल व गांव आल्हापुर निवासी कोमल सवार हो गई।

Faridabad canter hits auto one woman died three other seriously injured
घायल ऑटो चालक - फोटो : अमर उजाला

राष्ट्रीय राजमार्ग पर गदपुरी टोल प्लाजा के समीप केवल दो लाइन चालू थी। लाइन बदलने के चक्कर में ऑटो में पीछे से आ रहे कैंटर ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने से ऑटो पलट गया। हादसे में ऑटो में सवार सभी सवारियां गंभीर रूप से घायल हो गईं। आनन-फानन आरती, तान्या व कोमल को निजी अस्पताल में ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने आरती को मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Faridabad canter hits auto one woman died three other seriously injured
घायल कोमल व क्षतिग्रस्त ऑटो - फोटो : अमर उजाला

चालक सुरेश व कोमल को जिला नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां सुरेश की हालत गंभीर होने पर उसे दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। आरती के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला नागरिक अस्पताल भिजवाया गया, जहां शव को पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया गया। 

विज्ञापन
Faridabad canter hits auto one woman died three other seriously injured
घायल कोमल व चालक - फोटो : अमर उजाला

बेटी को परीक्षा दिलाकर लौट रही थी महिला
परिजनों ने बताया कि आरती अपनी बेटी तान्या की फरीदाबाद में परीक्षा दिलाकर लौट रही थी। दोनों कोमल रामानुजन कॉलेज से आ रही थीं। घटना के बाद चालक कैंटर को छोड़ मौके से फरार हो गया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर कैंटर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। घटना के बाद से ही घायल बेटी तान्या का रो-रोकर बुरा हाल है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed