फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दिल्ली ब्लास्ट में एक और बड़ा खुलासा: फरीदाबाद से चार दिन पहले ही खरीदी गई थी कार, हिरासत में लिया डीलर

Tue, 11 Nov 2025 01:25 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद Published by: शाहरुख खान Updated Tue, 11 Nov 2025 01:25 PM IST
सार

दिल्ली में हुए धमाके में एक और चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। फरीदाबाद के सेक्टर 37 में रॉयल कार जोन के कार डीलर सोनू का ऑफिस है। इसने ओएलएक्स पर कार सेल की विज्ञापन पोस्ट किया था। इसके बाद कार बिकी। फरीदाबाद पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि सोनू को पकड़कर दिल्ली स्पेशल सेल के हवाले कर दिया गया है।

विज्ञापन
Delhi Blast Update: i20 Car Used In Red Fort Explosion Bought From Faridabad Dealer Just 4 Days Before Blast
Delhi Blast Update - फोटो : अमर उजाला
दिल्ली में लाल किले के पास लाल बत्ती पर हुए ब्लास्ट में एक और बड़ा खुलासा हुआ है। धमाके में इस्तेमाल आई20 कार फरीदाबाद के डीलर से चार दिन पहले ही खरीदी गई थी। डीलर को दिल्ली पुलिस अपने साथ ले गई है।


फरीदाबाद के सेक्टर 37 में रॉयल कार जोन के कार डीलर सोनू का ऑफिस है। इसने ओएलएक्स पर कार सेल की विज्ञापन पोस्ट किया था। इसके बाद कार बिकी। फरीदाबाद पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि सोनू को पकड़कर दिल्ली स्पेशल सेल के हवाले कर दिया गया है।

 
Delhi Blast Update: i20 Car Used In Red Fort Explosion Bought From Faridabad Dealer Just 4 Days Before Blast
धमाके से पहले का वीडियो फुटेज - फोटो : वीडियो ग्रैब
धमाके वाली कार गुरुग्राम में रजिस्टर्ड है, सात बार बेची जा चुकी है
लाल किले के सामने जिस आई-20 कार में धमाका हुआ है वह वह हरियाणा की है। ये कार गुरुग्राम नॉर्थ आरटीओ पर यह कार रजिस्टर्ड बताई जा रही है। यह एक साल में सात बार बेची जा चुकी है। पुलिस ने पुष्टि की कि यह धमाका सुनियोजित आतंकी साजिश का नतीजा था। 

Delhi Blast Update: i20 Car Used In Red Fort Explosion Bought From Faridabad Dealer Just 4 Days Before Blast
धमाके से पहले का वीडियो फुटेज - फोटो : वीडियो ग्रैब
मौके से बरामद मलबे में आईईडी के अवशेष मिले हैं। खास बात ये है कि जिस जगह धमाका हुआ है वहां न तो गड्ढा हुआ और न ही मृतों के शरीर काले पड़े हैं। एनआईए, दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल और फोरेंसिक टीमें मिलकर पूरे इलाके की गहन जांच कर रही हैं। सुरक्षा एजेंसियां इस आतंकी मॉड्यूल की कड़ियों को खंगालने में जुटी हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Delhi Blast Update: i20 Car Used In Red Fort Explosion Bought From Faridabad Dealer Just 4 Days Before Blast
Delhi Blast - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पुलिस अधिकारियों के अनुसार कार के पिछले हिस्से में धमाका हुआ इै। पिछले हिस्से में आईईडी छिपाने की संभावना होती है। कार का नंबर प्लेट HR 26 थी।
विज्ञापन
Delhi Blast Update: i20 Car Used In Red Fort Explosion Bought From Faridabad Dealer Just 4 Days Before Blast
Delhi Blast - फोटो : अमर उजाला
पुलवामा से भी जुड़े तार
जिस कार एचआर-26-सीई 7674 से धमाका हुआ, उसका रजिस्ट्रेशन गुरुग्राम, हरियाणा निवासी सलमान के नाम है। पुलिस ने उसे तत्काल हिरासत में लेकर पूछताछ की। उसने बताया कि कार ओखला निवासी देवेंद्र को बेच दी थी। देवेंद्र ने उसे अंबाला में किसी तीसरे को बेच दिया। वहां से कार पुलवामा निवासी तारिक को बेच दी गई थी। पुलवामा में 2019 में आतंकियों ने इसी तरह एक वाहन में विस्फोटक भरकर धमाका किया था, जिसमें 40 जवान बलिदान हुए थे। सीसीटीवी फुटेज से खुलासा हुआ है कि कार तीन घंटे पार्किंग में खड़ी रही थी। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed