फरीदाबाद के नीलम-बाटा रोड स्थित होटल डिलाइट में गारमेंट एक्सपोर्टर अतुल त्यागी के आत्महत्या मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। पुलिस ने जिस डायरी को होटल के कमरे से बरामद किया था उसमें लिखे 17 पन्ने के सुसाइड नोट से पुलिस को कई अहम जानकारियां हासिल हुई हैं। साथ ही उन लोगों के बारे में भी पता चला है, जिनके चलते अतुल को आत्महत्या करने को मजबूर होना पड़ा।
2 of 6
faridabad suicide
- फोटो : अमर उजाला
दरअसल, थाना कोतवाली पुलिस ने उसके दो जानकारों, दो बैंक अधिकारियों व एक इंश्योरेंस कंपनी के सर्वेयर के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने का मामला दर्ज किया है। पुलिस ने होटल की सीसीटीवी फुटेज भी कब्जे में ले ली है। सेक्टर-7 सी निवासी गारमेंट एक्सपोर्टर अतुल त्यागी ने मंगलवार रात को होटल डिलाइट के कमरे में दोनों हाथों की नस काट कर आत्महत्या कर ली थी।
3 of 6
faridabad suicide
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने मौके से एक डायरी बरामद की थी, जिसमें अतुल त्यागी ने 17 पेज का सुसाइड नोट लिखा था। सुसाइड नोट में अतुल त्यागी ने लिखा कि साल 2016 में फैक्टरी में आग लग गई थी। इस कारण कारोबार काफी धीमा पड़ गया था। नोएडा स्थित पंजाब नेशनल बैंक से उसने लोन लिया था।
4 of 6
faridabad suicide
- फोटो : अमर उजाला
बैंक के अधिकारी ध्रुव सिन्हा और राहुल गुप्ता उस पर लोन की रकम लौटाने के लिए लगातार दबाव बना रहे थे। इसके अलावा जितेंद्र अधाना उर्फ जीतू व उसके भाई सुधीर अधाना से भी कर्ज लिया था। उनके पैसे वह ब्याज सहित लौटा चुका था। इसके बावजूद दोनों भाई उस रुपयों के लिए दबाव बना रहे थे। इस कारण वह काफी परेशान था।
5 of 6
फरीदाबाद के व्यवसायी ने की आत्महत्या
- फोटो : अमर उजाला
सुसाइड नोट के अनुसार जब उनकी फैक्ट्री में आग लगी तो इंश्योरेंस कंपनी ने उसे पूरा पैसा नहीं दिया। उसका इंश्योरेंस का करीब 14 करोड़ रुपये बनता था, मगर उसे केवल सात करोड़ रुपये मिले। इसके सर्वेयर अतुल कपूर ने रिश्वत नहीं दिए जाने पर गलत रिपोर्ट बनाई थी। इन सभी कारणों से परेशान होकर आत्महत्या कर रहा है।