{"_id":"5e4f60488ebc3ef272163544","slug":"delhi-business-man-killed-by-50-bullets-father-claims-deepak-titar-was-threatening-from-jail","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"50 गोलियां बरसाकर की व्यवसायी की हत्या, पिता बोले- ‘जेल से दीपक तितर मांग रहा था 50 लाख की रंगदारी’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
50 गोलियां बरसाकर की व्यवसायी की हत्या, पिता बोले- ‘जेल से दीपक तितर मांग रहा था 50 लाख की रंगदारी’
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: Trainee Trainee
Updated Fri, 21 Feb 2020 10:17 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
gang war in delhi
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
रोहिणी जिले के कंझावला में बुधवार रात की गई प्रॉपर्टी डीलर अंचिल की हत्या के मामले में उसके पिता राजबीर ने आरोप लगाया है कि बेटे व उनको लगातार जान से मारने की धमकियां मिल रही थीं।
2 of 5
gang war in delhi
- फोटो : अमर उजाला
बेटे पर 50 लाख रुपये रंगदारी देने का दबाव बनाया जा रहा था। रुपये न देने पर पूरे परिवार को खत्म करने व गांव में न रहने देने की धमकियां दी जा रही थीं। राजबीर ने आरोप लगाया कि जेल में बंद दीपक तितर उसके परिवार पर लगातार दबाव बना रहा था।
3 of 5
gang war in delhi
- फोटो : अमर उजाला
परिवार ने उस पर ही हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। परिजनों से भी पूछताछ की जा रही है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि पिछले कुछ दिन में अंचिल ने तेजी से अपने कारोबार में तरक्की की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
gang war in delhi
- फोटो : अमर उजाला
वह विवादित प्रॉपर्टी का सौदा भी करने लगा था। इसको लेकर उसकी रंजिश भी बढ़ती जा रही थी। अप्रैल 2019 में उसने गांव के ही एक युवक को गोली मार दी थी, जिसमें उसकी गिरफ्तारी हुई थी। दिसंबर में ही वह जेल से छूटकर आया था। दूसरी ओर अंचिल का भाई सचिन ठाकुर भी प्रॉपर्टी का काम करता है। 2013 में वह भी हत्या के प्रयास में दीपक माजरा के साथ जेल गया था।
विज्ञापन
5 of 5
gang war in delhi
- फोटो : अमर उजाला
जेल में भी दोनों भाइयों की कुछ बदमाशों से ठन गई थी। दीपक उससे रंगदारी की मांग कर रहा था। कई बार उसने फोन कर अंचिल को धमकाया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।